अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ हुआ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

0
424
अभिनेता जितेंद्र

 

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। सारा बॉलीवुड इस बात से हैरान है। हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने इस मुकदमें को दर्ज किया है। अचंभे की बात यह है कि यह केस अभिनेता जितेंद्र पर उनकी बुआ की लड़की ने ही दर्ज कराया है। आइये अब आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते हैं।

1. जितेंद्र की बुआ की लड़की ने लगाया है आरोप

जितेंद्र की बुआ की लड़की ने लगाया है आरोपImage source:

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ उनकी बुआ की लड़की ने शिमला में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला का नाम अभी गुप्त रखा गया है। महिला के अनुसार यह घटना जनवरी, 1971 की है। पीड़िता का कहना है कि उस समय वे महज 18 वर्ष की थी और जितेंद्र 28 वर्ष के थे। उस समय जितेंद्र उनके घर दिल्ली में आये थे और महिला के पिता यानि अपने फूफा से इजाजत लेकर शिमला में फिल्म की शूटिंग दिखाने के लिए अपने साथ ले गए थे। महिला का कहना है कि वहीं पर नशें की हालत में जितेंद्र ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की थी।

2. 47 वर्ष बाद की पुलिस में शिकायत

47 वर्ष बाद की पुलिस में शिकायतImage source:

अब इस घटना को 47 वर्ष बीत चुके हैं। इतने लंबे समय बाद अचानक यह सब करने का कारण पूछने पर पीड़ित महिला का कहना है कि उस समय उसके माता-पिता जीवित थे और ऐसा करने पर उनको गहरा सदमा लग सकता था इसलिए उसने तब ऐसा नहीं किया, पर अब जब उसके माता-पिता नहीं रहे तो उसने जितेंद्र के खिलाफ आवाज उठाई है। महिला का कहना है कि ऐसा करने की हिम्मत उनको सोशल मीडिया पर हालही में चले #MeToo कैंपेन के जरिये मिली। आपको हम बता दें कि सोशल मिडिया पर हालही में #MeToo नाम का कैंपेन चला था जिससे महिलाओं को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया जाता था।

3. जितेंद्र ने आरोप को बताया बेबुनियाद  

जितेंद्र ने आरोप को बताया बेबुनियाद  Image source:

महिला का कहना है कि वह पिछले 47 वर्ष से घुट घुट कर जीवन जी रही थी, पर अब उसने न्याय की गुहार लगाईं है। अभिनेता जितेंद्र की पहुंच तथा रुतवे को देखते हुए महिला ने पुलिस से उसके तथा उसके परिवार के नाम न उजागर करने की भी बात कही है। इस बारे में जब अभिनेता जितेंद्र से बात की गई तो उन्होंने इस बात को निराधार बता डाला। साथ ही जितेंद्र के वकील ने भी इस मुकदमें को बेबुनियाद बताया है। अब सच क्या है वह तो समय ही बताएगा पर यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here