यह है सबसे वीवीआईपी पेड़, इस पर लाखों खर्च करती है सरकार

0
752
पेड़

 

आपने वैसे तो बहुत सी प्रजातियों के पेड़ देखें ही होंगे, पर क्या आपने कभी देश के सबसे वीवीआईपी पेड़ को देखा है? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जिसको वीवीआईपी का दर्जा मिला हुआ है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस पेड़ पर सरकार प्रतिवर्ष लाखों रूपए खर्च करती है और पुलिस वाले इसकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

पेड़Image Source:

आपको हम बता दें कि यह पेड़ भोपाल तथा विदिशा के बीच स्थित सलामतपुर की पहाड़ी पर लगा हुआ है। इसकी सुरक्षा के लिए यहां पर 24 घंटे पुलिस वाले पहरा देते हैं तथा साथ ही इस पेड़ के लिए सरकार काफी पैसा खर्च करती है। इस वीवीआईपी पेड़ को “बोधि वृक्ष” कहा जाता है। यह बोधि वृक्ष भोपाल तथा विदिशा के मध्य एक पहाड़ी पर स्थित है और इसकी सिचाई के लिए यहां पानी का एक टैंकर भी लगाया हुआ है। आपको हम बता दें कि इसी स्थान पर 21 सितंबर, 2012 को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे आये थे और उन्होंने इस पेड़ को अपने हाथों से छुआ भी था। यह वीवीआईपी पेड़ उसी पेड़ की शाखा से लगाया गया है जिसको सम्राट अशोक ने भारत से श्रीलंका के अनुराधापुरम में लगाया था। इसलिए ही इस पेड़ का अपना ऐतिहासिक महत्त्व भी है। यह एक पीपल का पेड़ है और इसी पीपल के पेड़ के नीचे महात्मा बुद्ध को बोधि प्राप्त हुई थी अतः पीपल के पेड़ का बौद्ध धर्म में अपना धार्मिक स्थान भी है। आपको हम बता दें कि जिस स्थान पर यह वीवीआईपी पेड़ लगा हुआ है उस स्थान को मध्य प्रदेश सरकार ने “बौद्ध विश्वविद्यालय” के लिए आवंटित किया हुआ है। एसडीएम वरूण अवस्थी ने इस पेड़ के बारे में बताते हुए कहा है कि “इस पेड़ की सुरक्षा के लिए 4 गॉर्ड लगाए गए हैं तथा पेड़ की सिचाई के लिए एक वॉटर टैंकर भी लगाया हुआ है। इस क्षेत्र को बुद्धिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here