भारत की अब तक की सबसे बड़ी तथा सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म “बाहुबली 2” को कौन नहीं जानता। वर्तमान में इस फिल्म ने 1500 करोड़ से ज्यादा पैसे कमा कर अपनी सफलता के झंडे दुनियाभर में गाड़ दिए हैं। इसके अलावा इस फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। जिन लोगों ने इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को देखा है वह इस फिल्म के करेक्टर “भल्लालदेव” तथा “बाहुबली” से परिचित होंगे ही, क्योंकि ये दोनों इस फिल्म के दोनों पार्ट्स में थे। इन दोनों किरदारों में “राणा दग्गुबती” ने भल्लालदेव तथा “प्रभास” ने बाहुबली का रोल अदा किया था।
[email protected] [email protected] or [email protected] #brideforbali pic.twitter.com/22eTA5vD8c
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) January 20, 2016
राणा दग्गुबती यानि फिल्म के भल्लालदेव ने जनवरी, 2016 में एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो कि वर्तमान में काफी वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में राणा दग्गुबती ने अभिनेता प्रभास की होने वाली शादी को लेकर इस ऐड में बहुत फनी तरीके से बताया था। राणा दग्गुबती ने इस विज्ञापन में बाहुबली यानि प्रभास की होने वाली दुल्हन में क्या-क्या खूबी होनी चाहिए, यह बताते हुए लिखा है कि “लड़की को निशानेबाजी, तलारबाजी और हाथों से लड़ाई करनी आनी चाहिए। साथ ही लड़की पहाड़ों पर चढ़ने में भी कुशल होनी चाहिए। वह सास की इज्जत करना भी जानती हो तथा उसको दुश्मन को हराने की स्ट्रेटजी भी आनी चाहिए। इसी प्रकार से इस विज्ञापन में राणा दग्गुबती ने बाहुबली यानि प्रभास के गुणों की चर्चा भी की है।
