8 महीने की बच्ची दिखती थी प्रेग्नेंट, डॉक्टर को दिखाने के बाद सच्चाई आई सामने

0
465
8 months old baby girl looking like pregnant but truth is something else

क्या महज 8 महीने की कोई बच्ची प्रेग्नेंट हो सकती है? यदि नहीं, तो पढ़िए एक ऐसी लड़की के बारे में जो महज 8 महीने में ही गर्भवती दिखने लगी थी। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में जानकारी दे रहें हैं जो अपने बचपन के दिनों में ही गर्भवती दिखाई पड़ने लगी थी। आपको हम बता दें कि इस लड़की का नाम “मैडी” है और यह लड़की न्यूजर्सी की निवासी है।

इस लड़की के माता का नाम केरेन रोड्स व पिता का नाम पॉल रिब्किन है। आपको हम बता दें कि इस लड़की के पैदा होने से पहले इस कपल को एक लड़का भी हुआ था जो कि पैदा होने के अगले दिन ही मर गया था। इस लड़के को Kidney Disease थी। इस लड़की को भी वहीं Kidney Disease थी जो इस लड़की से पहले पैदा हुए लड़के को थी। इस बीमारी के कारण ही इस बच्ची का पेट लगातार फूलने लगा और यह बच्ची किसी प्रेग्नेंट महिला के जैसे दिखाई पड़ने लगी।

8 months old baby girl looking like pregnant but truth is something elseimage source:

मैडी के माता-पिता अपनी बच्ची की यह हालत देखकर घबरा गए और उन्होंने मैडी को अस्पताल में भर्ती करा दिया, पर मैडी पर कोई खास असर नहीं हुआ। डॉक्टर ने भी मैडी की किडनी बदलने की सलाह दे दी। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद बच्ची के पिता ने अपनी किडनी इस बच्ची को दे दी। वर्तमान में यह बच्ची स्वस्थ है और उसका पेट भी पहले से ज्यादा सही हो गया है। आपको बता दें कि अब मैडी 2 वर्ष की हो चुकी है और स्वस्थ है। डॉक्टरों की मुताबिक अगले 25 वर्षों में इस बच्चीं को दोबारा किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here