मौत का पहाड़ – इस पहाड़ पर अब तक मर चुके हैं 80 लाख लोग

0
653
पहाड़

 

पहाड़ आपने काफी देखें होंगे, पर क्या आपने “लोगों को खाने वाला पहाड़” देखा है? यदि नहीं, तो आज हम आपको इसके बारे में ही बता रहें हैं। हम आपको बता दे कि अब तक इस पहाड़ पर 80 लाख लोग मारे जा चुके हैं और इसलिए ही इसको आमतौर पर “लोगों को खाने वाला पहाड़” कहा जाता है। इस पहाड़ का नाम “केरो रिको माउंटेन” है और यह दक्षिण-पश्चिम बोलिविया में स्थित है। आपको हम बता दें कि स्पेन के लोग इस पहाड़ को “रिच माउंटेन” कहा करते थे क्योंकि इस पहाड़ में चांदी की बड़ी मात्रा है, पर यहां के लोग इस पहाड़ को “लोगों को खाने वाला पहाड़” कहते हैं क्योंकि 16वीं सदी से यह पहाड़ पर करीब 80 लाख लोगों को लील चुका है।

पहाड़Image Source:

आपको बता दें कि पहले बोलिविया पर स्पेन के लोगों का राज था और उन्होंने इस पहाड़ की खुदाई करने के लिए लगभग 30 लाख बोलिविया के लोगों को जबरन लगाया था। माना जाता है कि स्पेन के लोगों ने यहां से 2 अरब ओंस चांदी निकाली थी। कहा जाता है कि इस चांदी की मदद से ही स्पेन अमीर हुआ है। वर्तमान में यहां हो रही लगातार खुदाई के कारण इस पहाड़ की ऊंचाई कम हो गई है तथा बहुत से गड्ढे और सुरंगे यहां बनी हुई है इसलिए यहां पर अब लगातार दुर्घटना होती रहती है। यहां की विधवाओं की एक एसोसिएशन भी बनी हैं। इन लोगों का कहना है कि प्रतिमाह यहां 10 से 15 महिलाएं विधवा हो जाती हैं और अधिक काम के चलते यहां के लोगों की औसत आयु महज 40 वर्ष ही रह गई है। इन मौतों से बचने के लिए इस पहाड़ की खदान में लोगों ने “एल टियो” की प्रतिमा लगा रखी है। आपको बता दें कि एल टियो एक प्रकार का डेविल माना जाता है जिसको गहराईयों का देवता माना जाता है। खैर, अब भी लगभग 15 हजार लोग इस पहाड़ पर कार्यरत हैं और लगातार चांदी निकाल रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here