75 वर्ष के बूढ़े ने रचाई शादी, 50 वर्षों से करता था प्यार

0
605

 

कई घटनाएं कुछ इस प्रकार की सामने आती हैं जिनके बारे सुनकर हैरानी ही होती है, यहां आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको हम बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसको जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यह घटना है एक 75 वर्ष बूढ़े इंसान की जिसने अपने 50 वर्ष पुराने प्यार से अब शादी की है, आइए जानते हैं विस्तार से इस घटना के बारे में।

image source:

आपको सबसे पहले बता दें कि यह मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के भानपुर गांव से। यहां पर बीते शनिवार की सुबह से ही बैंड बाजा बज रहा था और बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थी। यह बारात थी 75 वर्षीय शुकरू रावत की जो कि इस गांव के ही रहने वाले हैं।

50 वर्ष पहले शुकरू रावत ने राजबाला देवी नामक महिला से प्रेम किया था और उनको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था पर उस समय दोनों पक्षों की आर्थिक स्थितियां इतनी कमजोर थी कि इनकी शादी नहीं हो पाई, इसलिए उस समय से दोनों ही “लिव इन” में रहते थे पर अब दोनों ने पूरी विधि के अनुसार अपनी शादी कर ली है। इस मौके पर गांव के काफी लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here