इन 5 तरीकों से दें थकी हुई आंखों को आराम

0
452

मोबाइल फोन्स और लैपटॉप पर घंटों तक बैठने की आदत के कारण आंखों पर ज़ोर पड़ता है और आपकी आंखें थकी हुई लगने लगती हैं। इस वजह से आंखों में डार्क सर्कल और सूजन की समस्या भी हो सकती है। अगर शुरू में इस तरह की समस्याओं पर गौर ना किया जाए तो बाद में दिक्कत हो सकती है। हम सभी यह बात जानते हैं कि हमारी आंखें हमारे लिए अनमोल हैं। आंखों के बिना हमारा जीवन कुछ भी नहीं है। इसलिए हमें अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अपनी आंखों को स्वस्थ और थकान से दूर रखने के लिए हमें हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। साथ ही आंखों से सम्बंधित एक्सरसाइज भी करें। इसके अलावा भी कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपनी आंखों को आराम दे सकते हैं जिससे उनकी थकन दूर हो –

पूरी नींद लें

ManSleeping1Image Source :http://www.fitproclientrecipes.co.uk/

अपनी आंखों को आराम पहुंचाने और थकान से दूर रखने के लिए आपको एक अच्छी नींद की आवश्यकता होती है। नींद की कमी या नींद पूरी ना होने के कारण भी आंखों में थकान होती है। साथ ही इससे आंखों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। किसी भी सामान्य व्यक्ति को रोज़ 7 से 8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। नींद पूरी होने से आपकी आंखें स्वस्थ और तरोताज़ा नज़र आती हैं। साथ ही इससे आपके शरीर की थकावट भी मिटती है।

फल तथा सब्जियां खाएं

frutttImage Source :http://johnstonhealth.org/

शरीर को सही डाइट ना मिलने पर आंखें थकी-थकी सी लगने लगती हैं। इसलिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करके आप अपनी आंखों को तरोताज़ा और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अधिक से अधिक फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। ऐसा करने से ना केवल आपकी आंखें सदा स्वस्थ रहेंगी बल्कि उनकी थकान भी दूर होगी।

हथेली की सहायता लें

a169a68e-7fd6-4239-8aad-afd3b749f88bImage Source :http://static.girldaily.com/

आंखों की थकावट दूर करने के लिए अपनी हथेलियों का उपयोग करें। अपने दोनों हाथों को रगड़कर अपनी बंद आंखों पर रखें। इससे आपकी हथेलियों से निकली गर्माहट से आपकी आंखों को सेंक मिलेगा। इसके बाद अपनी आंखें खोल लें और अब आंखों की पुतलियों को चारों ओर घुमाएं। अब आंखों को बंद करके एक गहरी सांस लें और फिर रिलेक्स करें।

आंखों पर चम्मच रखकर ठंडक दें

cold-compresses-9Image Source :http://images.jewelexi.com/

दो चम्मचों को लेकर इन्हें थोड़ी देर के लिए ठंडे पानी में डाल दे। ऐसा करने से चम्मच ठंडे हो जाएंगे। अब दोनों चम्मचों को उल्टा करके सावधानी से आंखों पर रखें, ऐसा करने से चम्मच की ठंडक से आपकी आंखों की थकावट दूर होगी। साथ ही आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगी।

दूध

old-milkImage Source :http://pluslifestyles.com/

आंखों की थकान को दूर करने के लिए ठंडे दूध के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। अगर आपको आपकी आंखें थकी हुई लग रही हैं तो आप अपनी आंखों को रिलैक्स करने के लिए ठंडे दूध का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए एक कप ठंडे दूध में कुछ कॉटन बॉल्स डालकर 1 मिनट के लिए भीगी रहने दें। अब लेट जाएं और इन कॉटन बॉल्स को 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रखकर छोड़ दें। इससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा।

fresh-face-550x343Image Source :http://www.organicauthority.com/

इन सभी उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की थकान को दूर कर सकते हैं। इससे ना केवल आपकी आंखों की थकान दूर होगी बल्कि वह स्वस्थ भी होंगी। इसलिए इन उपायों को रोज़ाना अपनाकर आप अपनी आंखों की थकान को दूर कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here