ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत मंदिर

0
796

भारत की संस्कृति और अध्यात्म न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। खासकर पूर्वी एशिया में इसका प्रभाव काफी गहरा पड़ा है, यहां का इंडोनेशिया देश आज भी पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से परिपूर्ण है। इंडोनेशिया में वैसे तो बहुत से मंदिर बने हैं पर कुछ मंदिर इतने खूबसूरत हैं की उनकी गिनती दुनिया के चंद खूबसूरत मंदिरों में की जाती है। इस आलेख में आज हम आपको इंडोनेशिया के उन 5 मंदिरों के बारे में बता रहें हैं जिनकी गिनती विश्व स्तर के खूबसूरत मंदिरों में की जाती है। आइये जानते हैं इंडोनेशिया के इन मंदिरों के बारे में।

1- .तनह लोट मंदिर (बाली)-

templeImage Source :http://hindi.insistpost.com/

यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इंडिनेशिया के बाली नामक स्थान पर एक समुद्री चट्टान पर स्थित है। इस मंदिर को 16वीं शताब्दी में बनाया गया था, यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर अपनी ख़ूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए यहां आने वाले पर्यटकों का खास पसंदीदा स्थान है।

2- पुरा तमन सरस्वती मंदिर (बाली)

pura-saraswatiImage Source :https://balitripholidays.files.wordpress.com/

यह मंदिर देवी सरस्वती को समर्पित है और बाली के उबुद में स्थित है। भारत में देवी सरस्वती को ज्ञान, संगीत और विद्या की देवी माना जाता है, उसी प्रकार से यहां भी उनको विद्या और संगीत की देवी माना जाता है। इस मंदिर में प्रत्येक दिन संगीत के प्रोग्राम होते हैं और इस मंदिर में एक विशाल कुंड भी है, जिसका नाम सुन्दर कुंड है, यह यहां का विशेष आकर्षण मना जाता है।

3- पुरा बेसकिह मंदिर (बाली)-

Bali,_Pura_Besakih_6Image Source :https://upload.wikimedia.org/

यह बाली द्वीप का सबसे पवित्र और बड़ा मंदिर है। यह बलि के माउंट अगुंग नामक स्थान पर बना हुआ है। यूनेस्को द्वारा इस मंदिर को 1995 में विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। इस मंदिर के अंदर में कई देवी और देवताओ की मूर्तियां स्थापित हैं।

4- प्रम्बानन मंदिर (जावा)-

prambanan-central-java-indonesia-world-wallpaper-1920x1200-11832Image Source :http://hindutva.info/

यह मंदिर इंडोनेशिया के जावा नमक स्थान के मध्य में बना हुआ है। यह इंडोनेशिया का सबसे विशाल मंदिर माना जाता है। यह मंदिर भगवान ब्रह्मा,विष्णु और शिव को समर्पित है। इस मंदिर को भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया हुआ है। दुनिया भर से पर्यटक इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं।

5- .सिंघसरी शिव मंदिर (जावा)-

Things-to-do-in-Malang-Singosari-TempleImage Source :http://www.vacationbaliindonesia.com/

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह जावा के सिंगोसरी नामक स्थान पर बना हुआ है। इस मंदिर में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा भी है, यह मंदिर बहुत ज्यादा भव्य है और इसलिए यहां पर दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव से सम्बंधित सभी त्योहार बहुत भव्य तरीके से मनाये जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here