किडनी फूल कर बन गई थी गुब्बारा, 5.5 किलो की यह चीज निकली बाहर

0
382
किडनी

 

कभी कभी कुछ ऐसी ख़बरें सामने आती हैं जिनको जानकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको जिस खबर के बारे में यहां बता रहें हैं, वह भी कुछ ऐसी ही हैं। आपको बता दें कि यह खबर मुंबई से सामने आई हैं। यहां रहने वाली 28 वर्षीय मंजू नामक एक महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। कुछ समय तक महिला अपने पेट दर्द को नजर अंदाज करती रही पर कुछ देर बाद जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो महिला ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने महिला की किडनी में समस्या बताई और आपरेशन के लिए कहा। आपरेशन के दौरान जो चीज इस महिला के पेट से निकली उसे देख कर सभी हैरान रह गए। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस खबर के बारे में।

किडनीImage Source:

यह वस्तु निकली पेट के अंदर –

डॉक्टर के कहने पर जब मंजू ने अपने पेट का सिटी स्कैन कराया तब सिर्फ इतना ही पता लगा कि इनके पेट में 31 सेंटीमीटर चौड़ी कोई वस्तु हैं जिसकी वजह से उनको पेट दर्द की समस्या हो रही हैं। डॉक्टर ने जल्दी ही ऑपरेशन कराने को कह दिया। तय समय पर ऑपरेशन शुरू हुआ और 8 घंटे तक चला। इस दौरान मंजू के पेट से जो वस्तु निकली उसको देख कर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

मंजू के पेट से 5.5 किलो की एक गांठ बाहर निकली। डाक्टरों के बताया कि यह गांठ अब तक की सबसे बड़ी गांठ हैं जिसको पेट से बाहर निकाला गया। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों ने भी इस बात को कन्फर्म किया। ऑपरेशन के महज एक हफ्ते बाद मंजू को छुट्टी दे दी गई थी और अब वह स्वस्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here