ये हैं विश्व की चार खतरनाक परंपराएं

0
307

दुनियाभर में कई ऐसी परंपराएं मौजूद हैं जो कई वर्षों से अपने मूल रूप में ही चली आ रही हैं। इन परंपराओं को निभाने वाले इन्हें पूरी आस्था के साथ निभाते हैं। तभी तो इन खतरनाक परंपराओं को पूरा करते हुए इनके मन में किसी प्रकार का कोई डर नहीं होता और वह इस जानलेवा परंपराओं को पूरा भी कर लेते हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही परंपराओं के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

1- गर्म कढ़ाही पर बैठना

गर्म-कढ़ाही-पर-बैठनाImage Source :http://www.vegmomos.com/

थाईलैंड में रहने वाले बौद्ध भिक्षु गर्म तेल की कढ़ाही पर बैठ जाते हैं। माना जाता है कि जिन बौद्ध भिक्षु में चमत्कारी शक्तियां आ जाती हैं वह इस तरह की परंपरा को पूरा करते हैं। तेल में बैठने के दौरान भिक्षु ध्यान मुद्रा में अपने हाथ ही छड़ी को तेल में डुबाकर अपने अनुयायियों के सामानों को छूते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वह चीजें पवित्र हो जाती हैं।

2- वशीकरण और जादू

वशीकरण-और-जादूImage Source :http://archive.dcshorts.com/

अफ्रीका के पश्चिम में एक विशेष संप्रदाय वोडून धर्म में मान्यता है कि वह बिना खाने और पानी के जंगलों में तीन दिन रहते हैं। इस दौरान यह लोग जादू और वशीकरण सीख लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान उनका शरीर बेहोश होता है और वह आत्माओं से जुड़ जाते हैं।

3- बंजी जंपिंग

बंजी-जंपिंगImage Source :http://www.islands.com/

पेसिफिक द्वीप समूह में एक गांव है बनलेव। इसमें कई वर्षों से एक अजीब परंपरा चल रही है। यहां कोल नामक एक परंपरा है। इस परंपरा के तहत व्यक्ति लकड़ी के एक टावर पर चढ़कर पेड़ों से बनी रस्सी को अपने पैरों में बांधकर नीचे छलांग लगा देते हैं। यह ठीक बंजी जंपिंग की तरह ही है। लोगों में मान्यता है कि जो जितनी ऊंचाई से छलांग लगाएगा उसे भगवान उतना ही आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस मान्यता को करते समय रस्सी के टूटने का खतरा हमेशा ही बना रहता है।

4- खुले में रखा जाता है शव

खुले-में-रखा-जाता-है-शवImage Source :https://www.funeralwise.com/

तिब्बत में कई हजारों वर्षों पहले से झाटोर नामक रस्म अदा की जाती है। इसके दौरान मृत व्यक्ति के शरीर को कई टुकड़ों में काटकर ऊंची जगह पर फैला कर रख दिया जाता है। ऐसे में गिद्ध और अन्य पक्षी उसे खा जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का पुर्नजन्म हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here