कंडोम की सहायता से पकड़ में आया 30 वर्ष पुराना रेप का आरोपी

-

आये दिन बलात्कार की घटनाएं अखबार की सुर्ख़ियों में रहती हैं। ऐसा लगता है की जैसे यह आम बात हो चुकी है। हालही में भी एक बलात्कार की घटना प्रकाश में आयी है। इस घटना के सभी को हैरान कर दिया। असल में बलात्कार की यह घटना आज से 30 साल पहले घटी थी लेकिन इस घटना के अपराधी को पकड़ने में पुलिस ने अब जाकर सफलता हासिल की है। हैरत में डालने वाली बात यह है की बलात्कार की घटना के अपराधी को पुलिस ने कंडोम की सहायता से गिरफ्तार किया है। आइये अब आपको विस्तार से इस घटना के बारे में बताते हैं। सबसे पहले बता दें की यह घटना अमेरिका के इंडियाना में आज से 30 साल पहले घटी थी।

उस समय अपराधी ने एक 8 साल की बच्ची का  रेप कर उसका क़त्ल कर दिया था। इस बच्ची का शव पुलिस अधिकारियों को एक गड्ढे में मिला था। पुलिस का कहना है की “1988 में लड़की के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके ठीक तीन दिन बाद लड़की का शव एक गड्ढे में पाया गया था। पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया है।” आपको बता दें की 8 साल की बच्ची से रेप कर उसका क़त्ल करने वाले अपराधी का नाम “जॉन मिलर” जिसकी उम्र वर्तमान में 59 वर्ष है।

कंडोम की सहायता से पकड़ में आया अपराधी –

कंडोम की सहायता से पकड़ में आया अपराधी -Image source:

अपराधी जॉन मिलर कंडोम की सहायता से पुलिस की गिरफ्त में आ गया। असल में आरोपी जॉन अलग अलग स्थान पर हाथ से लिखे नोट तथा कंडोम छोड़कर जाता था और पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार करने की चुनौती देता था। पुलिस पता नहीं कर पा रही थी की ऐसा आखिर कौन कर रहा है। जॉन के घर के पास से 2004 में पुलिस को कुछ यूज्ड कंडोम मिले। जब पुलिस ने इन कंडोम से मिले डीएनए को बच्ची के कपड़ो के डीएनए से मैच किया तो दोनों का डीएनए एक ही निकला। इसके बाद पुलिस ने जॉन मिलर को उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। जॉन ने पुलिस के सामने अपने गुनाह को स्वीकार किया तथा बताया की उसने ही 8 वर्ष की बच्ची का रेप किया था और उसका क़त्ल कर दिया था। इस प्रकार से कंडोम की सहायता से पुलिस ने 30 साल पहले के एक रेप केस को आसानी से सुलझा दिया।

shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

भारत सरकार ने तीसरी बार दिया चीन को बड़ा झटका, Snack Video समेत 43 ऐप्स पर लगा दिया बैन

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए एक बार फिर से भारत सरकार ने चीन को एक बड़ा झटका दिया...

इंटरनेशनल एमी अवॉर्डस 2020: निर्भया केस पर बनी सीरीज ने जीता बेस्ट ड्रामा अवॉर्ड

कोरोनावायरस की वजह से जहां हर किसी के लिए यह साल काफी मनहूस रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस महामारी के बीच कुछ...

कामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी ने दान किए सोने के कलश, वजन जान भौचक्के हो जाएंगे

भारत के सबसे रईस उद्यमी मुकेश अम्बानी किसी ना किसी काम के चलते सुर्खियो में बने रहते है। आज के समय में अम्बानी परिवार...

कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला, वजह कर देगी आपको हैरान

अक्सर हम अखबारों में हत्या मारपीट की घटनाओं के बारें में रोज पढ़ते है। लेकिन कुछ लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए...

आसमान से गिरी ऐसी अद्भुत चीज़, जिसे पाकर रातों रात करोड़पति बन गया यह आदमी

जब आसमान से कुछ आती है तो लोग आफत ही जानते हैं। लेकिन अगर यह कहें कि आसमान से आफत नहीं धन वर्षा हुई...

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments