2 साल, 54 बच्चे और पिता 1

0
314

यह खबर किसी आश्चर्य से कम नहीं है। हर आदमी सोचने को मजबूर हो जाएगा कि सिर्फ 2 साल में कोई 54 बच्चों का पिता कैसे बन सकता है। भरोसा भले ही ना हो पर यह बात बिल्कुल सच है कि ब्रिटेन के डेकलन रूनी दो साल में 54 बच्चों के पिता बन चुके हैं। असल में रूनी अपना स्पर्म डोनेट करते हैं, जिसके चलते अभी तक 17 लड़के और 14 लड़कियां हुई है। उनके खुद के आठ बच्चे हैं जो चार अलग-अलग महिलाओं से हुए हैं। वे कहते हैं कि जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए वह ऐसा करते हैं। रूनी अपना स्पर्म तो डोनेट करते ही हैं, कुछ महिलाओं ने प्रेग्नेंट होने के लिए उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए।

2 years, 54 Childrens and Father 1Image Source: http://i4.mirror.co.uk/

डेकलन रूनी अभी 43 साल के हैं पर अभी तक रूनी ने अभी तक 31 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर मां बनने में मदद की है। पिछले साल उन्होंने स्पर्म डोनेशन के लिए वेबसाइट भी शुरू की थी जो काफी मशहूर हुई। यदि अभी की बात करें तो 15 और महिलाएं उनके स्पर्म की वजह से प्रेगनेंट हैं। इसके बाद उनका आंकड़ा 69 हो जाएगा। रूनी इस बात के लिए पैसे नहीं लेते। वे स्पर्म डोनेट करने के लिए लंबी यात्राएं भी करते हैं और इस दौरान केवल आने-जाने का पैसा लेते हैं।

स्पर्म डोनेशन के लिए रूनी ने स्मार्टफोन ऐप भी शुरू किया है। वे अपने काम का फेसबुक पर भी प्रचार करते हैं। उन्होंने साफ किया कि संबंध उन्होंने केवल मदद के लिए बनाए न कि मौज मस्ती के लिए। वेबसाइट पर रूनी ने लिखा है कि यह सेवा लेस्बियन, बाय सेक्सुअल, हेट्रो सेक्सुअल और अकेली महिलाओं के लिए है। रूनी ने कभी महिलाओं की पहचान उजागर नहीं की।

इस काम की आलोचना पर वे कहते हैं कि इसमें कुछ बुरा नहीं है। मैंने महिलाओं का घर बसाने के लिए यह सब किया है। डेकलन रूनी का मानना है कि यदि किसी का घर उनकी वजह से टूटने से बच जाता है तो यह एक अच्छा काम ही है। इस प्रकार से दूसरों को खुश देखकर उनको भी बहुत ख़ुशी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here