एक ही दुल्हन के लिए लड़ पड़े 2 दूल्हें, पुलिस ने की कार्यवाही

0
638

 

वैसे तो लड़कियों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है और शादी के लिए कुछ जगहों पर लड़कियों की कमी साफ नजर आ रही है, पर यह मामला इस विषय पर आधारित नहीं है, लेकिन यह मोटे तौर पर देखने पर कुछ वैसा ही लगता है। असल हुआ यह था कि लड़की के घर पर दो स्थानों से बारात आने की खबर से हड़कंप मच गया, इस दौरान लड़की के पिता ने पुलिस को खबर दी और अपनी पसंद के दूल्हे से लड़की की शादी कर उसे जल्द ही विदा कर दिया। आपको बताते हैं कि आखिर क्या था विवाद।

Image Source:

यह घटना उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र की है। यहां के एक व्यक्ति ने अपनी लड़की की शादी सुमेरपुर के निवासी भानुप्रताप से तय की थी। तिलक आदि की रस्मों के बाद में शादी की तारीख 2 जून फिक्स हो गई थी, पर शादी से कुछ ही दिनों पहले वधू पक्ष ने यह खबर लड़के के घर वालों को दे दी कि वे उनके घर पर अपनी लड़की की शादी नहीं करेंगे। इस कारण से भानुप्रताप के घर वाले बिगड़ गए और निश्चित समय पर बारात लाने पर अड़ गए। बताया जाता है कि लड़की के पिता ने इस बीच लड़की की शादी महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के निवासी भगवान सिंह से तय कर दी और विवाह की डेट भी तय कर दी। 2 जून को महोबा से भगवान सिंह की बारात आई और आनन फानन में ही सभी रस्मों को पूरा कर लड़की को विदा करना पड़ा। लड़की के पिता ने भानुप्रताप की धमकी की खबर पुलिस को दे दी थी, इसलिए बारात आने से पहले ही पुलिस ने फोन करके भानुप्रताप के पक्ष को समझा बुझा दिया था। पर भानुप्रताप पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने हमसे 5 लाख रूपए मांगे थे, वहीँ दूसरी और लड़की के घर वालों का कहना है कि भानुप्रताप पक्ष के लोगों ने अपनी बहुत सी डिमांड रखी थी। जिनको वह पूरा नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने अपनी लड़की की शादी अन्य स्थान पर कर दी। इस प्रकार से इस दुल्हन के लिए 2 दूल्हें आपस में भिड़ गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here