71 वर्षीय महिला से शादी कर अपने प्यार को अंजाम दिया इस 16 साल के लड़के ने

0
428
प्यार

 

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसको पढ़कर आप चौक जाएंगे। जी हां, आज हम आपको बता रहें हैं एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि यह लव स्टोरी है एक 16 वर्ष के लड़के की जिसको 71 वर्षीय एक महिला से प्यार हो गया, जिसके चलते इन दोनों ने हाल ही में शादी कर अपने प्यार को सही अंजाम पर पहुंचा दिया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस पूरे प्रकरण को।

प्यारImage Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह मामला सामने आया है इंडोनेशिया से। यहां के सुमात्रा नामक नगर में रहने वाले 16 वर्ष के सेलेमत रियादि को 71 वर्ष की “रोहाया” से प्रेम हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने के लिए अपने घर वालों से अनुमति मांगी, पर घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने की बात घर वालों को कह दी, लेकिन हाल ही में सुमात्रा के करंगेंदाह गांव में दोनों की शादी करवा दी गई है। इस शादी को रात में कराया गया था, ताकि ज्यादा लोग इस विवाह में न आ सकें, पर फिर भी इस अनोखी शादी को देखने के लिए बहुत लोग पहुंचे थे। आपको बता दें कि इन दोनों प्रेमियों के बीच में करीब 55 वर्ष का बड़ा अंतर है। रोहाया नामक 71 वर्षीय महिला की पहले भी 2 शादियां हो चुकी हैं और उसका एक 19 वर्ष का लड़का भी है। रोहाया के परिवार की ओर से इस शादी में सबसे बड़ी दिक्कत आई थी। उन्होंने इस शादी को कराने से मना कर दिया था, लेकिन रोहाया के लड़के से जब सेलेमत रियादि ने बात की तो उसने दोनों के प्यार को देखते हुए शादी की अनुमति दे दी। इसके बाद में यह अनोखी शादी संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here