जब ओबामा के साथ झूमने लगी 106 वर्षीय महिला

0
350

जब भी हमारी जिदंगी का सपना साकार होता है तो हम खुद को बेहद खुश महसूस करते हैं और इसी खुशी में मन नाचने का भी करता है। फिर उम्र चाहे कुछ भी हो, बस हम अपनी खुशी का इजहार कर ही देते हैं। एक ऐसी ही 106 वर्षीय अश्वेत महिला वर्जीनिया मैकलॉरेन की जब व्हाइट हाउस में पहुंचने की हसरत पूरी हुई तो वह खुद को रोक न सकी। उस महिला को देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक अबोमा भी उनके साथ डांस करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फरवरी के माह में व्हाइट हाउस ब्लैक हिस्ट्री मंथ सेलिब्रेट करता है। इसमें अमेरिका की दशा बदलने के लिए अहम योगदान देने वाले अफ्रिकन अमेरिकंस के लिए जश्न मनाया जाता है। वर्ष 2014 में 106 वर्षीय महिला वर्जीनिया मैकलॉरेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। इस पर गौर करते हुए मैकलॉरेन को व्हाइट हाउस की ओर से आमंत्रण दिया गया था। जब मैकलॉरेन व्हाइट हाउस में पहुंची तो बराक ओबामा को देखकर बेहद खुश हुईं और वह अपनी खुशी में झूमने लगीं। जिन्हें देखकर अबोमा और उनकी पत्नी मिशेल भी महिला के साथ डांस करने लगे।

https://www.youtube.com/watch?v=ceSCqpG9Z_Q

Video Source: https://www.youtube.com/

यह वीडियो व्हाइट हाउस के ऑफिशियल फेसबुक पेज सहित अन्य सोशल साइट्स पर भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो को थोड़े ही समय में करीब 3.1 लाख से अधिक लाइक्स और 1.4 लाख व्यू मिल चुके हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन पोस्ट के पेज पर भी इस वीडियो को करीब 5.5 लाख व्यू और 98 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here