1 करोड़ का खर्च कर शाही अंदाज में निकाली गई चोर की अंतिम यात्रा

0
492
अंतिम यात्रा

हाल ही में लंदन में एक भव्य अंतिम यात्रा निकाली गई जिसे देख कर यूं प्रतीत हो रहा था कि मानो यह यात्रा किसी बहुत बड़े संत या फिर किसी बड़े राजनेता की हो। मगर यह अंतिम यात्रा लंदन के एक नामी चोर की थी, जिसे बेहद आलीशान तरीक से निकाला गया। इस चोर की मौत एक घर में चोरी के दौरान उस हुए हमले के चलते हुई थी। इस चोर के जनाजे को देख कर हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई। आपको बता दें कि इस चोर का नाम हेनरी विनसेंट था। हेनरी के जनाजे में बहुत सी मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की, साथ ही जनाजे के साथ करीब 50 पुलिसकर्मी और 2 विशेष सुरक्षा हैलाकाप्टर्स भी थे। हेनरी के यह शाही अंतिम यात्रा मृत्यु स्थल से लेकर ऑर्पिंगटन कैंट कब्रिस्तान तक निकाली गई।

जनाजे में खर्च किए 1 करोड़ रुपये –

जनाजे में खर्च किए 1 करोड़ रुपयेImage source:

हेनरी के जनाजे में उसका परिवार शामिल था। शव यात्रा में 8 लंबी मर्सिडीड लिमोड गाड़िया शामिल थी जिन्हें फूलों से सजा रखा था। मिली जानकारी के मुताबिक हेनरी के जनाजे में करीब 100,000 पाउंज का खर्च किया गया, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ बनता है। शव यात्रा में शामिल सभी गाड़ियों पर फूलों से हेनरी का, हीरो और बहुत कुछ लिखा गया था। आपको बता दें कि चोरी करना हेनरी व उसके परिवार का खानदानी पेशा है। उसका परिवार छोरी के इस कारोबार में संलिप्त है। अपने इस चोरी के काम से ही हेनरी 1.7 पाउंड मिलियन की संपति बनाए बैठा है।

78 वर्षीय बुजूर्ग के हमले से हुई मौत –

78 वर्षीय बुजूर्ग के हमले से हुई मौतImage source:

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक हेनरी एक छटा हुआ चोर था। वह विनसेंट साउथ ईस्ट लंदन के मोस्ट वांटेड आरोपियों में से एक था। दरअसल बीती 4 अप्रैल को हेनरी ने एक 78 वर्षीय बुजूर्ग ऑसबॉर्न ब्रूक्स के घर पर चोरी करने की कोशिश की थी। इस दौरान ब्रूक्स ने एक धारदार हथियार से हेनरी पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को खबर मिलने के बाद उन्होंने ब्रुक्स को गिरफ्तार किया गया मगर बाद में ब्रुक्स को छोड़ दिया गया। हेनरी मौत से पहले 10 से अधिक की सजा काट चुका था।

चोरी है खानदानी व्यवसाय –

चोरी है खानदानी व्यवसायImage source:

हेनरी के केस को लेकर चल रही जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि वह उस गैंग का भी सदस्य था जो भोले भाले लोगों को जबरन बैंक ले जाकर उनके पैसे निकलवा लेती थी। वह कई बार लोगों को बेवकूफ बना कर उनके पैसे लूट चुका था। साल 2009 में उसने एक व्यक्ति के घर पर एक टाइल बदलने के एवज में उससे लाखों रुपए ले लिए। इस धोखाधड़ी के आरोप में उसे 6 साल की सजा हुई। हेनरी के पिता व उसके 5 चाचा मिलकर अपना एक दल चलाते हैं जिनका काम यूं ही लोगों बेवकूफ बनाकर पैसे ऐंठना व चोरियां करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here