जीवन – अपने व्यक्तित्व के बारे में ये बातें जानकर रह जायेंगे हैरान

0
436
जीवन

 

अक्सर लोग खुद से ज्यादा अपने आस पास के लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने में ज्यादा रुचि रखते है, पर क्या आप अपने खुद के बारे में ये महत्वपूर्ण बाते जानते हैं। आज हम आपको आपके अपने व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ बाते बताने जा रहें हैं। आपको जानकर हैरानी होंगी कि मानव पृथ्वी पर ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है। मानव इतना बुद्धिमान और बलशाली है कि वह अपनी इन योग्यताओं से पृथ्वी के जीवन को नष्ट भी कर सकता है। मनोवैज्ञानिक मानव के इसी स्वभाव का अध्ययन करते हैं। इस पर हुई रिसर्च के बाद कुछ ऐसे तथ्य सामने आये हैं जिनको पढ़ कर आपको कभी हंसी आ सकती है तो कभी आप हैरान रह सकते हैं। आइये जानते हैं मानव स्वभाव के बारे में हमारी इस पोस्ट में।

जीवनImage Source:

1 – मनोवैज्ञानिकों की रिसर्च में यह तथ्य सामने आया है कि जब भी कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो वह हमेशा छोटे छोटे वाक्यों का ही प्रयोग करता है। असल में झूठ बोलते समय इंसान को काफी मानसिक मेहनत करनी पड़ती है तथा ऐसा करने में परेशानी होती है इसलिए वह हमेशा छोटे छोटे वाक्यों का ही प्रयोग करता है।

2 – यदि आपको यह पता लग जाएं की काम करते हुए आप पर कोई नजर रख रहा है तो आप बेहतर काम कर पातें हैं। इसका कारण है कि आप कहीं न कहीं यह दिखाना चाहते हैं कि आप सभी से बेहतर हैं।

3 – मीठी मीठी और अच्छी अच्छी बातें करने वाले व्यक्ति पर आप जल्दी ही भरोसा कर लेते हैं। चाहें वह असत्य ही क्यों न बोल रहा हो। असल में यह मानव स्वभाव है जिसका असर सभी पर पड़ता है।

4 – एक व्यक्ति एक समय में एक ही कार्य पर फोकस कर सकता है। लेकिन हम लोग एक ही समय पर दो या उससे अधिक कार्यों को करना चाहते हैं पर वैसा हो नहीं पाता। यह भी मानव स्वभाव का ही हिस्सा है।

जीवनImage Source:

5 – आप जानकर हैरान होंगे कि मोबाइल पर कही गई 37 प्रतिशत बातें झूठी होती हैं जबकि सामने साथ में बैठ कर कहीं गई बाते पूरी तरह से सत्य होती हैं।

6 – आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि जिस उम्मीदवार का नाम वोटिंग लिस्ट में सबसे पहले होता है। उसके जीतने की संभावना भी सबसे ज्यादा होती है तथा उसको ही सभी से ज्यादा वोट भी मिलते हैं। असल में मानव का स्वभाव है कि वह नंबर 2 के प्रति नहीं बल्कि नंबर 1 से ज्यादा आकर्षित होता है।

7 – एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट तक ही अपने ध्यान को एक ही स्थान पर केंद्रित कर सकता है। यदि आप ऐसा सोचते हैं कि आप इससे ज्यादा कर सकते हैं तब आप गलत हैं। इसके अलावा गुस्से में किये गए निर्णय ज्यादातर गलत होते हैं अतः गुस्से में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें हमारे जीवन तथा मानव स्वभाव से जुड़ी हैं। आप इन पर विचार कर अपने जीवन तथा कार्यों में सही तालमेल बैठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here