ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक बीवियां

0
437

अपने देश में औरतों को समान अधिकार और सम्मान दिया जाता है पर फिर भी प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अलग मानसिकता और मान्यताएं हैं, जो कि उनको अन्य लोगों से अलग करती हैं। इस कारण से ही देश और दुनिया में कुछ पुरुष और महिलाओं दोनों में ही कुछ ऐसी प्रवृत्तियां हैं जो समाज के दूसरे लोगों के लिए उनके मस्तिष्क में नकारात्मकता पैदा करती हैं। यह भी सही है कि ऐसे लोग ही दूसरों के प्रति हिंसक हो जाते हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही हिंसक महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने पतियों को बहुत ज्यादा टॉर्चर किया।

आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में-

1- क्रिस्टल बॉर्डर-

hang635330-11-2013-04-44-29NImage Source :http://www.new-muslims.info/

टोनी और क्रिस्टल बार्डर की शादी को 10 साल हो गए थे, लेकिन वे सेक्स के दौरान बहुत से अजीब हरकतें करते थे। कभी बाथटब तो कभी प्लास्टिक बैग के अंदर चले जाना या कभी खुद को अलग-अलग तरीकों से लटकाने का काम करते थे। इसी क्रम में एक बार टोनी ने क्रिस्टल को सुरक्षित तरीके से फांसी पर लटकाने का प्रयोग किया, लेकिन जब टोनी की बारी आई तो क्रिस्टल ने उसको 15 मिनट तक लगातार फांसी पर लटकाए रखा और बाद में उतारा। वह टोनी की पल्स को 40 मिनट तक चेक करती रही और बाद में उसने कहा की उससे एक्सीडेंटली मर्डर हो गया।

2- कात्या खारीटोवोनोवा-

katy-kharitovonova_1Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

कात्या खारीटोवोनोवा (36) ने अपने पति मिखाइल (40) के प्राइवेट पार्ट को शीशे से काट दिया था। कात्या ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड लिजा दमित्रियेवा के साथ सेक्स करते हुए देख लिया था। यह घटना 2009 में घटी थी। असल में कात्या ने लिज़ा को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था। रात में सब खाना खा कर सो गए, लेकिन कुछ देर बाद कात्या ने अपनी पति और लिज़ा को सेक्स की अवस्था में देख लिया। कात्या ने गुस्से में पास रखे लैंप को फोड़ा और उससे अपने पति के प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला। इस जुर्म में कात्या को कोर्ट ने सश्रम 2 साल की सजा सुनाई थी।

3-स्टेसी कास्टर-

ImageImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

स्टेसी कॉस्टर (41) ने अपने सेकेंड पति का मर्डर 2005 में कर दिया और इस घटना को आत्महत्या बताया पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जांच की तो पाया कि मृत व्यक्ति को इथिनॉल ग्लेकॉल खिलाया गया था। इसके बाद स्टेसी ने अपने पहले पति और दूसरे पति की हत्या का आरोप अपनी टीनेज बेटी पर लगाया, लेकिन पहले पति को मरे हुए 11 साल हो चुके थे। जांच में स्टेसी दोषी पाई गई और उसको कोर्ट ने 25 साल की सजा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here