सच्चे प्यार की कीमत जानने के लिए देखें यह वीडियों

0
506

आज के समय रिश्तें बनते तो बहुत जल्दी है लेकिन उसकी डोर कमजोर रह जाती है। ताज्जुब की बात तो ये है कि उसके टूटने का कारण कोई खास नहीं होता है। तो क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है? इसके पीछे का कारण ये है कि आजकल लोगों में धैर्य ही नहीं रह गया है। लोगों के लिए ये समझना बहुत जरुरी है कि रिश्ते में उतार-चढ़ाव बहुत सामान्य सी बात है। इसी के साथ ये नोक-झोक ही रिश्ते की डोर को मजबूत बनाती है। लेकिन ऐसे में प्रेमी जोड़े को एक-दूसरे पर भरोसा जरुर रखना चाहिए।

mangobar_card_1463661898_502x234Image Source :http://media.indiatimes.in/

आज हमारी स्टोरी कुछ इसी कॉन्सेप्ट पर निर्धारित है। वैसे तो ज्यादातर रिश्तों में लड़का आर्थिक रुप से स्थिर होता है। लेकिन इस विडियो में लड़का स्ट्रगलिंग ऐक्टर है तो वहीं लड़की आर्थिक रुप से सम्पन्न है। ऐसे में वीडियो में शामिल लड़के को लगा कि वो इस रिश्ते के काबिल नहीं है। इस सोच से प्रभावित होकर लड़का लड़की से ब्रेकअप लेने की ठान लेता है। लेकिन ऐसे में लोगों को ये समझना चाहिए की हर रिश्ते की तरह जरुरी नहीं कि दोनों बेहतर हो। हर किसी में कुछ खामियां तो कुछ खूबियां होती ही है। जो लोग ये सोचते है उन लोगों को ये सोचना चाहिए कि आप में ऐसा कुछ तो होगा जिसकी वजह से आपके साथी ने आपको अपना साथी चुना।

दरअसल प्यार किसी भी दौलत का मौहताज नहीं होता है। तो इस वीडियो में देखें लड़की ने किस खूबसूरती से लड़के को क्या जवाब दिया। जिसको सुन कर आपके होठ भी मुस्करा जाएंगे।

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here