हमारे भाग्य व स्वास्थ्य पर असर डालते हैं बर्तन

0
272

आज के समय में लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार की तड़क-भड़क के साथ अपने आप को जोड़ रहे हैं। आधुनिकता की इस दौड़ में घरेलू चीजों को हमने पूरी तरह से बदल दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के घर पर होने से आपको नाकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे आपके घर में कलह के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा असर होता है। इसकी शुरूआत होती है आपकी रसोई में उपयोग किये जाने वाले बर्तनों से, जिनमें खाना बनाया और खाया भी जाता है। जिसका उपयोग आप दिन से लेकर रात तक करते हैं।

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसके होने से आपके घर में ऊर्जा बनी रहता है, पर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपना नकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा घर में रह रहे लोग ही प्रभावित होते हैं।

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

हमारी भारतीय संस्कृति में कुछ धातुओं को काफी शुद्ध बताया गया है। जिनका प्रयोग पूजा के दौरान भी किया जाता है और प्राचीन समय के लोग इन्हीं का प्रयोग अपनी रसोंई में किया करते थे। इन धातुओं के उपयोग से व्यक्ति का जीवन सफल और सुखी बना रहता था, पर आज की तड़क-भड़क के सामने उन बर्तनों की उपयोगिता खत्म हो गई है। इनकी जगह ले ली है कांच,प्लास्टिक, स्टील और एल्यूमिनियम ने। जिसका व्यक्ति के भाग्य और स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इनमें से सबसे ज्यादा नाकारात्मक प्रभाव डालने वाला बर्तन होता है एल्यूमिनियम का।

एल्यूमिनियम वो धातु होती है जिस पर राहू का प्रभाव सबसे अधिक होता है। इससे सभी ग्रह प्रभावित होने के कारण अशुभ फल देने लगते हैं। इसलिए इसका प्रयोग पूजा पाठ में भी नहीं किया जाता है।

3Image Source: http://isha.sadhguru.org/

जानें एल्यूमिनियम के बर्तनों से कौन से ग्रह प्रभावित होते हैं-

* हमारे शास्त्रों के अनुसार एल्यूमिनियम को सबसे निम्न कोटी का दर्जा प्राप्त हुआ है। बड़े से बड़े ज्योतिष व वास्तुशास्त्रियों ने इसे हानिकारक बताया है। इसे घर पर रखने से काफी बुरे परिणाम मिल सकते हैं, क्योंकि इसकी नाकारात्मक ऊर्जा से हमारा परिवार प्रभावित होता है।
* एल्यूमिनियम के बर्तनों में दूध नहीं रखना चाहिये, क्योंकि चन्द्रमा का ठंडा अमृत तुल्य प्रभाव जो हमें दूध के रूप में मिलता है वह एल्यूमिनियम के प्रभाव से नष्ट हो जाता है।
* एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना या किसी भी प्रकार की सब्जी बनाने से बुद्ध ग्रह का प्रभाव कम होने लगता है। जो व्यक्ति की बुद्धि पर काफी असर डालते हुये उसे क्षीण कर देता है।
* जब हम एल्यूमिनियम के बर्तनों में चावल पकाते हैं तो इनका सेवन करने से शुक्र की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे हमारे जीवन में अनेक दुष्फल देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की स्थिती खराब होने से धन-जन के साथ व्यक्ति का दांपत्य जीवन भी प्रभावित होता है।
* इन बर्तनों में दाल पकाने से गुरू का प्रभाव कम होता है। जिससे घऱ में कलह के साथ जन-धन की हानि होती रहती है। आदमी गरीब से गरीब होता जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here