कुंवारी लड़कियों के लाशों के लिए लगती है बोली

0
724

आपने अक्सर अपने बड़े बूढ़ों को कहते हुए सुना होगा कि जिंदा रहने के दौरान ही जो अच्छा काम करना है उसे कर लो, क्योंकि मृत्यु के बाद आपको कोई याद भी नहीं करेगा। लेकिन आपको बता दे कि चीन में रहकर आप मरने के पाश्चात भी किसी के काम आ सकते हैं, जिस कारण आपको हर कोई याद कर सकता है। दरअसल चीन में लोगों को मरने के बाद भी याद किया जाता है। इनमें महिलाएं खास है।

पश्चिमोत्तर चीन के शांक्सी क्षेत्र में एक परिवार ने कुछ दिन पहले ही एक शादी का समारोह किया था। जिसे घोस्ट वेडिंग के नाम से जाना गया। शादी ऐसे लड़के की गई थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। बता दें कि शांक्सी प्रांत में एक प्राचीन प्रथा है, जिसमें लोगों द्वारा अविवाहित मृत बेटे की शादी एक मृत लड़की से करवाई जाती है। वहां के लोग मानते है कि ऐसा करने से लड़के की भटकती आत्मा को जल्द शांति मिलती है। यहां के लोगों के मुताबिक इस तरह अविवाहित मृत लड़के की शादी मृत लड़की की लाश से कराने से वह शापित नहीं होते हैं।

Hand-on-Tombstone-at-graveyardImage Source :http://i4.mirror.co.uk/

अपने मरे हुए बेटे की शादी करवाने के लिए लड़के के घरवाले मृत लड़की की लाश को खरीदते हैं। ऐसे में लड़की के घरवालों की अनुमति ली जाती है। लड़के के घरवाले भले ही कितने भी गरीब क्यों ना हो, लेकिन वह अपने अविवाहित मृत लड़के की आत्मा को शांति प्राप्त करवाने के लिए, वह किसी भी कीमत पर लड़की की लाश को खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।

चीन में लड़को की मौत ज्यादातर कोयला खादानों में होती दुर्घटना के कारण होती है। ऐसी दुर्घनाओं के कारण ही महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की मृत्यु होने के ज्यादा आंकडे़ पाए जाते हैं। जिस कारण लड़कियों की लाश मिलना मुश्किल हो जाता है।

666Image Source :http://www.dailysomoyerdak.com/

ऐसे में कई लोग महिलाओं की लाश को चुराकर भी शादी करवाते हैं। इसके बाद मृत लड़की की लाश को पुरुष के बगल वाली कब्र में दफना दिया जाता है। इस चोरी से लाशों को बचाने के लिए चीन की सरकार ने कब्रिस्तानों पर पुलिस को चौकसी करने के लिए बैठाया हुआ है, ताकि लाशों की चोरी ना हो पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here