चाहिए लंबी तथा सेहतमंद जिंदगी तो अपनाएं ये प्रभावशाली उपाय

0
429
उपाय

हर कोई अपने जीवन में सेहतमंद शरीर तथा लंबी उम्र की ख्वाइश रखता है लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो इस कार्य में सफल होते देखें जाते हैं। देखा जाएं तो जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है, लेकिन वास्तव में अपने शरीर को सेहतमंद बनाना आपके अपने हाथ में होता है। बहुत से लोग सेहत बनाने के लिए तरह तरह के उपाय करते देखे जाते हैं। इसी प्रकार से कई लोग अपने जीवन को खुशहाल तथा लंबा बनाने के लिए भी कई उपाय करते हैं। इतना करने पर भी देखने में आता है कि कई रोग शरीर में लग ही जाते हैं। यदि आप रोगों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको सयंमित जीवन शैली अपनानी होगी। साथ ही यदि आप यहां बताएं कुछ उपाय अपनाएंगे तो आपको अपने जीवन तथा सेहत में काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

उपायImage source:

1 – कछुए को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि कछुए की आकृति की प्रतिमा को घर में रख लिया जाएं तो इससे घर के लोगों की उम्र में वृद्धि होती है। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि किसी परिवार का कोई व्यक्ति बीमार है तो उस घर में मिट्टी से निर्मित कछुआ रखने से काफी लाभ होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके परिवार के सभी लोग दीर्धायु हों तो आप क्रिस्टल का बना कछुआ अपने घर की पूर्व दिशा में रखें।

2 – आप यदि चाहते हैं कि आपके घर के सभी सदस्यों में प्रेम बना रहे तो आप लकड़ी के फ्रेम में पूरे परिवार के सदस्यों की तस्वीर जड़वा कर अपनी बैठक की पूर्व दिशा में लगाएं साथ ही अपनी बैठक में बांस के पौधे लगाएं।

उपायImage source:

3 – यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी लड़ाई झगड़ा या लोगों में मनमुटाव न हो तो इसके लिए आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करना पड़ता है। इसके लिए आप अपने घर की पूर्व दिशा में मिट्टी के एक बर्तन में नमक को भरकर रख दें।

4 – यदि आप लंबी आयु चाहते हैं तो आप पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर उस पानी से स्नान करें। इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है। इसके अलावा जल में दही मिलाकर स्नान करने से संपत्ति में वृद्धि होती है। इस प्रकार से ये उपाय आपको न सिर्फ लंबी उम्र देते हैं बल्कि आपको सुख समृद्धि भी देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here