अपने बच्चे का सिर काट कर उसके साथ सोती रही यह महिला

0
536
महिला

माना जाता है कि इंसान का मन ही उसको देवता या शैतान बनाता है। इसीलिए कहा जाता है कि इंसान को अपने मन पर नियंत्रण में रखना चाहिए। मन पर नियंत्रण न रखने का एक खौफनाक उद्धारण दिल्ली से सामने आया है। यह घटना जानने के बाद आप भी बेहद हैरान रह जाएंगे। घटना में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस महिला ने अपने छोटे से बच्चे का सिर काट कर उसे धड़ से अलग कर डाला और फिर बच्चे के शव के साथ यह महिला सो गई थी। मामले का पता लगने पर सभी लोग हैरान रह गए तथा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस पुरे मामले के बारे में।

महिलाImage source:

घटना दिल्ली के अमन विहार इलाके के प्रेम नगर की है। यहां की निवासी सारिका नामक एक महिला ने अपने 7 वर्षीय बच्चे का सिर पहले प्रेशर कुकर से कुचला तथा उसके बाद उसका सर चाकू की सहायता से अलग कर डाला। इस घटना का पता उस समय लगा जब महिला का पति अपने काम से लौट कर घर वापिस आया। उसने सारिका को आवाज दी पर पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर पति ने दरवाजा तोड़ दिया। उसने देखा की उसके बेटे का सिर कटा हुआ नीचे पड़ा है तथा फर्श पर खून बिखरा पड़ा है। पत्नी बच्चे के शव के साथ सोइ हुई थी।

इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया तथा पुलिस ने प्राथमिक जांच में महिला को गुनाहगार मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत पहले से ही सही नहीं रहती थी तथा इसी के चलते उसने पहले भी अपने एक बच्चे का कत्ल कर दिया था। आस पास पड़ोसियों का कहना है कि महिला जादू टोने में विश्वास करती थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की मानसिक हालत के इलाज के लिए उसको लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here