यह जीव पीता है मृत लोगों का खून, घर में प्रवेश करने पर हो जाती है किसी सदस्य की मौत

0
477
जीव

 

बहुत सी मान्यताएं तथा धारणाएं ऐसी हैं जिनको दुनियाभर के लोग मानते हैं। आज हम आपको यहां एक ऐसे जीव के बारे में बता रहें हैं जिसके बारे में मान्यता है कि वह यदि घर में घुस जाए है तो यह किसी की मौत होने का संकेत होता है। जी हां, आज हम आपको जिस जीव के बारे में बता रहें हैं उससे जुड़ी एक मान्यता यह है कि यदि यह जीव घर में प्रवेश कर जाता है, तो यह घर के किसी सदस्य की मौत का संकेत होता है। इस जीव को चमगादड़ कहा जाता है। इसको अपने देखा ही होगा। मृत लोगों का मांस खाने तथा उनका खून चूसने वाले इस जीव अशुभ माना जाता है।

जीवImage Source:

चमगादड़ को अशुभ वैसे तो प्राचीन काल से ही लोग मानते आएं हैं, पर इसके पीछे के वैज्ञानिक तथ्य की बात करें, तो वह यह है कि इसके पंखों में खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो यदि मानव शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तब उसकी उसकी मौत भी हो सकती है। इस प्रकार से देखा जाएं तो चमगादड़ के द्वारा किसी मानव पर हमला करने के बाद में उसकी मौत की जो मान्यता बनती है, उसके पीछे यही वैज्ञानिक कारण हैं। आपको हम बता दें कि चमगादड़ के हमले के बाद में लोगों की मौत के कई मामले अब तक सामने आएं हैं। लोगों से यह अपील की गई है कि वे चमगादड़ के हमले को किसी अंधविश्वास से न जोड़ कर सबसे पहले डॉक्टर की मदद लें। आपको बता दें कि भारत के कई हिस्सों में चमगादड़ को अशुभता का प्रतीक माना जाता है, तो कई हिस्सों में इसको शुभ भी माना जाता है। बहुत से लोग इसको देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में भी देखते हैं। वहीं दूसरी ओर हमारे पड़ोसी देश चीन में चमगादड़ को शुभ माना जाता है तथा वहां के लोग अपने घरों में 5 चमगादड़ों के प्रतीक चिंह को रखते हैं। ब्रिटेन में चमगादड़ यदि किसी के घर में प्रवेश कर जाता है तब बिमा प्रशासन की अनुमति के मुताबिक उसको कोई हाथ भी नहीं लगा सकता है। इस प्रकार से चमगादड़ के बारे में कई अलग-अलग मान्यताएं हैं, पर वैज्ञानिक कारणों को ध्यान में रखते हुए चमगादड़ से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here