ईव टीजिंग करने वालों के लिए सबक है ये वीडियो

0
296

आए दिन लड़कियों के साथ ईव टीजिंग के मामले सुनने को मिलते ही रहते हैं। कभी कहीं लड़कियों का ग्रुप इन बातों को लेकर डिस्कस कर रहा होता है तो कहीं कोई लड़की इन सबसे परेशान होकर अंदर ही अंदर घुटती रहती है। शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जब लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का कोई मामला सुनने को ना मिलता हो। वैसे आमतौर पर सुंदर लड़कियों को लड़के घूरते ही हैं जो कि महज टाइम पास या फन के लिए होता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है उन लड़कियों का क्या जिनके साथ लड़के रोजाना ऐसा करते हैं। आज हम आपके सामने गर्लीयापा की तरफ से अपलोड किया गया एक वीडियो लेकर आए हैं, जो कि ईव टीजिंग करने वालों को एक सबक देने का काम करेगा।

इस वीडियो के अंदर एक रेस्त्रा में बैठी आपको तीन लड़कियां दिखेंगी। जिसमें एक लड़की को एक लड़का काफी देर से घूर-घूर कर परेशान कर रहा होता है। जिसके बाद वो लड़की गैंग उन लड़कों के जो होश उड़ाता है उसे देखकर आप सच में दंग रह जाएंगे और कभी किसी लड़की को घूरने से पहले कम से कम दस बार जरूर सोचेंगे।

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here