इस 8वीं फेल युवक ने खोली “नकली नोट छापने की फैक्ट्री”, चंद दिनों में बन गया लखपति

0
501
नकली नोट

 

बाजार में एक नकली नोट चलाने के बाद युवक ने खुद ही घर पर नकली नोट बनाने की फैक्ट्री बना डाली। जी हां, यह सच है असल में एक युवक को अचानक कहीं से 500 रूपए का नकली नोट मिल गया था। जब उसने वह किसी अन्य व्यक्ति को दिया तो वह नोट चल गया। बस फिर क्या था, उसी समय इस युवक के दिमाग में नकली नोट की फैक्ट्री बनाने का आइडिया आ गया। आपको बता दें कि यह अजीबोगरीब घटना भोपाल के पिपलानी क्षेत्र से आई है।

पुलिस की पकड़ में आया युवक –

नकली नोटImage Source:

इस बारे में एएसपी क्राइम ब्रांच रश्मि मिश्रा ने बताया कि “हम लोगों को मुखबिर से खबर मिली थी कि पिपलानी क्षेत्र में 2 युवक नकली नोटों की खेप लाने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर दोनो युवको को धर दबोचा। इन दोनों के पास में पांच-पांच सौ के नकली नोट बरामद किये गए। इन दोनों यूवको का नाम “सोनू राय तथा सोनू कुशवाह” हैं।

8वीं पास युवक ने लगाईं थी फैक्ट्री –

नकली नोटImage Source:

आपको जानकर हैरानी होगी कि पकड़े गए युवकों में सोनू राय नामक का लड़का महज 8वीं क्लास तक ही पढ़ा हैं। सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह पहले आधारकार्ड बनाने का कार्य किया करता था। एक बार उसको कोई व्यक्ति 500 रूपए का नकली नोट दे गया था लेकिन सोनू ने उसको किसी प्रकार बाजार में चला दिया। इसके बाद उसने कागज़, स्कैनर, कलर आदि खरीदे और नकली नोट बनाने की फैक्ट्री खोल ली। पुलिस ने बताया कि दोनों युवको के पास से करीब 70 हजार के नकली नोट बरामद किये गए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here