लड़कों का यह बॉडी पार्ट करता है लड़कियों को अट्रैक्ट

0
895
बॉडी पार्ट

यदि किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो वह उसको मनाने के लिए हर वह कार्य करता है जो लड़की को पसंद होता है। कई बार इस प्रकार के कार्य करने से बात नहीं बन पाती है। लड़कों के मन में अक्सर यह सवाल उठते हैं कि क्या वाकई लड़कियां लड़कों को पसंद करती हैं या नहीं। क्या उनको लड़के की फिट बॉडी पसंद आती है या उनका सुन्दर चेहरा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब देने जा रहें हैं। इन सवालों के जवाब एक वैज्ञानिक रिसर्च में सामने आई हैं। इस रिसर्च को साऊथ अफ्रीका की कई यूनिवर्सिटीज ने मिलकर किया है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि लड़कियों को लड़कों का कौन सा बॉडी पार्ट अट्रैक्ट करता है।

लड़कों की आंखें पसंद करती हैं लड़कियां –

लड़कों की आंखें पसंद करती हैं लड़कियांImage source:

साऊथ अफ्रीका की इस रिसर्च में यह सामने आया है कि लड़कियों को लड़कों की आंखें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। रिसर्च में पता चला है कि जब कोई लड़की किसी लड़के को देखती है तो वह उसकी आंखों से सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। कहा जाता है कि आंखें संचार का माध्यम होती हैं और वह वे बातें भी कह देती हैं जो शब्द नहीं कह पाते। यदि लड़कियों को लड़कों की आंखों में अपने प्रति प्रेम तथा गहरा विश्वास दिखाई पड़ जाता है तो वह लड़कों की ओर आकर्षित हो ही जाती हैं।

आंखों के अलावा ये चीजें भी करती हैं अट्रैक्ट –

आंखों के अलावा ये चीजें भी करती हैं अट्रैक्टImage source:

रिसर्च में पता लगा है कि लड़कों आंखों के अलावा लड़कियों को उनकी कुछ अन्य चीजें भी आकर्षित करती हैं। वर्तमान समय में लड़के अपनी बॉडी बनाने पर काफी ध्यान देते हैं। इसके अलावा फिल्मों में भी लड़कों की फिट बॉडी दिखाई जाती है। शोध में सामने आया है लड़कों की फिट बॉडी भी लड़कियों को आकर्षित करती है। इसके अलावा लड़कियों को लड़कों की मूछें, सीना, शोल्डर तथा बाल भी बहुत पसंद आते हैं। लड़का क्या पहनता है और किस प्रकार से बात करता है। इस चीज पर भी लड़कियां काफी ध्यान देती हैं। यदि लड़का इन सभी चीजों में माहिर है तो कोई लड़की उसको ना कह ही नहीं सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here