इसलिए फ़्लर्ट करते हैं लड़के

0
718

ज्यादातर लड़कों को फ़्लर्ट करना पसंद होता है। ऐसा करने से लड़कों को खुशी का एहसास होता है। ऐसा माना जाता है कि अधिकतर लड़कियों को फ़्लर्ट करने वाले लड़के पसंद नहीं आते, जबकि अगर उनका पार्टनर ही उनसे फ़्लर्ट कर रहा हो तो यह कुछ लड़कियों को बेहद अच्छा लगता है। लड़के कई बार किसी लड़की को पसंद कर उसके साथ फ़्लर्ट करने लगते हैं, लेकिन हर बार यही कारण हो यह जरूरी नहीं। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं, जिनके कारण लड़कों को फ़्लर्ट करना बेहद पसंद होता है। आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बता रहे हैं।

1. आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी

जिन लड़कों को फ़्लर्ट करना पसंद होता है, उनमें ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। इस काम के लिए बहुत ऊर्जा और जिंदादिली की जरूरत होती है। जब लड़के इस काम में कामयाब होते हैं तो उनके अंदर आत्मविश्वास आता है कि वो हर काम को कर सकते हैं।

2. अपनी बात पहुंचाने के लिए

लड़कों को लगता है कि ऐसा करने से वह लड़कियों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। कई बार उन्हें जो लड़की पसंद होती है उस तक अपने दिल की बात पहुंचाने के लिए वह यह जरिया अपनाते हैं।

Woman embracing her boyfriendImage Source: http://cdn.skim.gs/

3. टास्क की तरह देखना

लड़के इस काम को एक टास्क की तरह लेते हैं। अधिकतर लड़कों को लगता है यह एक बेहद ही टेढ़ा काम होता है। इससे उन्हें एक प्रकार की एनर्जी भी मिलती है।

4. मनोरंजन का जरिया

लड़कों को यह काम मनोरंजन भी प्रदान करता है। उन्हें ऐसा करने से खुशी मिलती है।

Man hugging his girlfriendImage Source: http://healthtoday.com/

5. रिश्ता शुरू करने का जरिया

कई बार लड़के किसी लड़की के साथ रिश्ता शुरू करने से पहले भी इस तरीके को आजमाते हैं। यह किसी के साथ बातचीत शुरू करने का बेहद ही पुराना तरीका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here