चोरी करने का स्थान ढूंढने के लिए चोर करते हैं नारियल का यूज, पुलिस भी हैरान

0
791
पुलिस

 

देश में बहुत से अजीबोगरीब स्थान मौजूद हैं। बहुत से स्थान ऐसे हैं जहां की अजीबोगरीब परम्पराएं उन स्थानों को हाई लाइट करती हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी काम के बारे में बता रहें हैं जो किसी प्रथा के अंतर्गत तो नहीं आती, पर आप उसको प्रथा के रूप में देख सकते हैं। यह बात चोरों से जुड़ी हैं। आम लोग तो पूजा पाठ करते ही हैं पर आप जानकर हैरान होंगे की चोर भी अपने गैरकानूनी कामों के लिए धार्मिकता का सहारा लेते हैं। हाल ही में मुंबई के नवघर क्षेत्र की पुलिस ने ऐसे ही धार्मिक चोरों को पकड़ा है। ये सभी चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले पूजन आदि करते थे और नारियल तथा फूल आदि सामग्री पूजन स्थल पर ही छोड़ जाते थे।

चौराहे पर नारियल घुमा करते थे दिशा का चयन  

चौराहे पर नारियल घुमा करते थे दिशा का चयन Image source:

पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के बाद जो जानकारी दी है वह बेहद चौकाने वाली है। पुलिस ने बताया कि ये लोग किसी एक चौराहे पर जाकर वहां पूजन करते थे और उस स्थान पर नारियल घुमा कर चोरी की दिशा का चयन करते थे। जिस दिशा में नारियल रुक जाता था उसी दिशा में ये लोग चोरी करने निकलते थे।

चोरों के पास मिले सामान

चोरों के पास मिले सामानImage source:

चोरो के पास से पुलिस को कटवानियां, चाकू, चाबी, पेचकस के साथ 2 टोपी तथा नारियल भी मिला है। पुलिस ने बताया की इस गिरोह के खिलाफ ठाणे, नवघर तथा मुंबई के अन्य थानों में मामले दर्ज हुए थे पर चोर पकड़े नहीं जा रहे थे। नवघर पुलिस निरीक्षक प्रताप भोसले को एक दिन इनकी जानकारी मिली, तब ये चोर चोरी करने के नए स्थान को खोजने के लिए जा रहे थे। उसी समय इन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पिछली चोरी एक ऐसे घर से की थी जो कई दिनों से बंद था। इस घर में भी हमें कुछ ऐसे ही फूल मिले थे। इस घर से करीब डेढ़ लाख की चोरी की गई थी। इस प्रकार से देखा जाएं तो नारियल का पूजन करके चोरी की दिशा का पता लगाने वाला यह चोरों का गैंग अपने में अलग ही था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here