हेल्पफुल ट्री – जंगल में रास्ता भटकने पर रास्ता बताते हैं ये पेड़

0
434

आप जानते ही होंगे की वन संरक्षण और नए पेड़ लगाने के लिए सरकार और सामाजिक संस्थाए बहुत ज्यादा जोर दे रही है, ऐसा नहीं हैं कि यह सब अचानक ही हो रहा है, असल में पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। इसी तरह से पेड़ हमारी प्रकृति का भी मुख्य आधार है, वर्तमान समय में दुनिया को देखा जाए तो आज के समय में प्रदुषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जिसके कारण ओजोन की परत पर भी लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है, इसलिए आज के दौर में अपने जीवन और अपनी प्रकृति को बचने के लिए पेड़ों का संरक्षण बहुत जरुरी है पर आज हम आपको पेड़ों के संरक्षण के बारे में नहीं बल्कि कुछ ऐसे पेड़ों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जो की प्रकृति के बचाव में तो अपनी भूमिका निभाते ही हैं, इसके अलावा वे मानवजाति के बचाव का भी कार्य करते हैं। जी हां आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे पेड़ों के बारे में जो जंगल में भटके लोगों को रास्ता बता कर उनका जीवन बचाते हैं, आइये जानते हैं इन पेड़ों के बारे में।

red wood tree1Image Source:

जंगल में भटके लोगों को रास्ता बताने का काम करने वाले ये पेड़ “रेडवुड” कहलाते हैं, ये पेड़ आपको कैलिफोर्निया के जंगलों में मिलते हैं। जानकारी के लिए भी बता दें की दुनिया के सबसे ऊंचे और पुराने पेड़ कैलिफोर्निया के जंगलो में ही मिलते हैं। यदि जंगलो में कभी आप रास्ता भटक जाते हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है ये पेड़ आपको रास्ता बताने का कार्य करते हैं। असल में आप इन पेड़ों कटे हुए तने पर बने हुए रिंग्स की सहायता से रास्ता खोज सकते हैं, ये रिंग्स दक्षिण दिशा की ओर हल्के और उत्तर दिशा की और गहरे होते हैं, इस प्रकार से यदि आप रास्ता भटक गए हो तो इन पेड़ों की सहायता से आप फिर से सही रास्ते पर आ जाते हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here