एकाक्षी नारियल का यह उपाय पूरी करेगा आपके जीवन की हर इच्छा, जानें इस उपाय के बारे में

0
647
एकाक्षी नारियल

 

आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास में हर वह साधन हो जो उसके जीवन को सुखी तथा समृद्ध बना सकें, इसलिए हम बता रहें हैं उस विशेष वस्तु के बारे में जो आपके जीवन को सुख समृद्धि से भर देगी और यह वस्तु हैं एकाक्षी नारियल। वैसे तो आपने बहुत से नारियल मंदिर में चढ़ाएं ही होंगे, पर आज हम आपको जिस नारियल के बारे में जानकारी दे रहें हैं वह अपने में खास माना जाता है। इस नारियल को एकाक्षी नारियल कहा जाता है। वैसे तो लक्ष्मी देवी की कृपा पाने के कई तरीके हैं, पर इनमें से एक तरीका यह एकाक्षी नारियल का भी है जो न सिर्फ सरल है बल्कि प्रभावशाली भी है।

नारियल वैसे तो आसानी से बाजार में मिल ही जाते हैं, पर एकाक्षी नारियल बहुत दुर्लभ होता है और यह काफी मुश्किल से ही बाजार में मिल पाता है, लेकिन इसकी पहचान करना बहुत सरल है।

एकाक्षी नारियलImage Source:

आपको हम बता दें कि सामान्य नारियल में तीन छिद्र पाए जाते हैं पर एकाक्षी नारियल में तीन के स्थान पर सिर्फ 2 ही छिद्र पाए जाते हैं। इन दोनों छिद्रों में से एक को नारियल की आंख तथा दूसरे को मुंह माना जाता है। एकाक्षी का मतलब होता है एक आंख वाला। इस नारियल में चूंकि एक ही आंख होती है इसलिए इसको एकाक्षी नारियल कहा जाता है। इस नारियल में धन को अपनी ओर आकर्षित करने की बहुत ज्यादा क्षमता होती है। यह नारियल देवी लक्ष्मी का साक्षात् स्वरूप माना जाता है। इस एकाक्षी नारियल का पूजन दीपावली या पुष्य नक्षत्र में करके, यदि आप अपने घर में स्थापित कर लेते हैं तो आपकी किस्मत चमक उठती है। इसका पूजन आप रवि-पुष्य, गुरू-पुष्य, ग्रहण के समय या दीपावली अथवा होली पर करके अपने घर की तिजोरी या कार्यालय में रख सकते हैं। इस नारियल को फोड़ना अशुभ माना जाता है। इसमें अद्भुत ऊर्जा होती है जो धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस प्रकार से इस उपाय को अपना कर आप अपने जीवन को बदल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here