हर आर्थिक समस्या को खत्म कर, आपको धनवान बना देते हैं ये मंत्र

0
794
धनवान

 

हमारे धर्मशास्त्रों में कई ऐसे मंत्र मिलते हैं जिनकी सहायता से कोई भी मानव अपनी आर्थिक समस्याओं को खत्म कर एक अच्छा जीवन गुजार सकता है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बता रहें हैं जिनको दोहराने से आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगती हैं। आज हम आपको जिन मंत्रों के बारे में जानकारी दे रहें हैं वे सभी मंत्र भगवान श्री कृष्ण के हैं, जो कि भगवान विष्णु का अवतार कहें जाते हैं और चूंकि देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं, तो इन मंत्रों में दोनों की शक्तियों को समग्र रूप से शामिल किया गया है, इसलिए ये मंत्र न सिर्फ आपकी आर्थिक समस्या को दूर करते हैं, बल्कि आपको धनवान बनने की और भी अग्रसर करते हैं, तो आइये जानते हैं इन मंत्रों को।

1 – गोवल्लभाय स्वाहा।

यह मंत्र भगवान श्री कृष्ण का मंत्र है और आपकी सभी आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में पूर्ण सामर्थवान है। जो लोग अपने लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं कमा पाते हैं उनके लिए भी यह मंत्र बहुत कारगर है। इस मंत्र का लगातार जाप करना चाहिए। यह मंत्र सवा लाख की संख्या पूरी होते ही अपने लाभ देने शुरू कर देता है।

2 – ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।

यदि कम समय में ज्यादा से ज्यादा आर्थिक उन्नति करना चाहते हैं तो यह मंत्र आपके लिए विशेष लाभदायी होगा। यह मंत्र 5 लाख बार जाप करने पर अपने लाभ देता है।

3 – ॐ नम: शिवाय श्रीं प्रसादयति स्वाहा।

यदि आप कर्ज से परेशान हैं और आपके पास रोजगार नहीं है या आप प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो यह मंत्र आपके लिए सफलता का द्वार खोलता है। यहां हम अपने पाठकों को विशेष रूप से यह बताना चाहते हैं कि प्रत्येक मंत्र के लिए एक अनुष्ठान होता है जो उस मंत्र की ऊर्जा को जाग्रत करता है, इसलिए किसी भी प्रकार के मंत्रों का जाप उनको जागरण करने के बाद ही फल देता है। अतः इनका जाप करने से पहले आप किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूरी सलाह अवश्य ले लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here