ये हैं भारत के सबसे बड़े सीरियल किलर, जानें इनके बारे में

0
699
सीरियल किलर

आपने सीरियल किलर्स के बारे में बहुत कुछ पढ़ा या सुना होगा। देश विदेश में सीरियल किलर्स के जीवन के ऊपर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। हाल ही में एक बॉलीवुड फिल्म मुंबई के स्टोन मेन नामक सीरियल किलर के ऊपर भी बनी थी। जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। आपको बता दें की अपने देश में भी कई सीरियल किलर हुए हैं। जिन्होंने बहुत से लोगों की लगातार ह्त्या की थी। आज हम आपको उनमें से तीन ऐसे किलर के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जिन्होंने बड़ी संख्या में लोगों का कत्ल किया था। आएये जानते हैं इनके बारे में।

1 – मोहन कुमार

मोहन कुमार Image source:

आपको जानकर हैरानी होगी कि 2005 से 2009 के बीच के समय में मोहन कुमार ने 20 लड़कियों का कत्ल किया था। यह व्यक्ति लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फैलाता था। उसके बाद में उनको गर्भनिरोधक गोली कह कर साइनाइड की गोली खिला डालता था। जिसके कारण लड़कियों की मौत हो जाती थी। इस कारण लोगों ने उसका नाम साइनाइड मैन रख दिया था। मोहन कुमार को 2013 में फांसी की सजा सुना दी गई थी।

2 – डॉक्टर देवेंद्र शर्मा

डॉक्टर देवेंद्र शर्मा Image source:

2002 से 2004 के बीच डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने करीब 30 से 40 कत्ल किये थे। यह टैक्सी ड्राइवरों को मारता था। इसके लिए यह ग्राहक बन कर अपने साथियों सहित टैक्सी में बैठ जाता था। मौका मिलते ही साथियों समेत ड्राइवर को मार कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लेता था ततः कबाड़ी बाजार में बेच डालता था। 2008 में डॉक्टर देवेंद्र शर्मा को कोर्ट ने मौत की सजा सुना दी थी।

3 – एम जयशंकर

 एम जयशंकर Image source:

यह व्यक्ति लेडी किलर के नाम से भी जाना जाता है। इस पर 30 बलात्कार तथा 15 हत्याओं का आरोप है। यह व्यक्ति महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता था। सजा के दौरान एक बार यह जेल से भाग गया था लेकिन इसे पकड़ लिया गया। तमिलनाडू तथा कर्नाटक कोर्ट में इसके खिलाफ केस चल रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here