आश्चर्य – भगवान ने अपने ही भक्त को पहुंचा दिया जेल के अंदर

0
317

 

भगवान को हर किसी का रक्षक माना जाता है और इसी कारण बहुत से लोग उनमें श्रध्दा रखते हैं। इसके अलावा भगवान को प्रेम का सागर भी कहा जाता है, भारत का सारा भक्ति युग का साहित्य इसी प्रेम से ओत-प्रोत है। आज के समय में विश्व के हर देश के लोग भगवान नामक सत्ता में विश्वास रखते हैं, पर हालही में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सभी लोगों को चौंका दिया है, हुआ यह है कि एक व्यक्ति भगवान में अपनी आस्था रखने के कारण ही जेल में पहुंच गया है, आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से हमारी इस पोस्ट में।

Image Source:

यह खबर मुंबई से है, यहां पिछले लंबे समय से मुंबई पुलिस अशोक पवार नामक एक हिस्‍ट्रीशीटर को ढूंढ रही थीं, क्योंकि वह बहुत से आपराधिक मामलों में शामिल था। आपको हम यहां यह बता दें कि अशोक पवार एक शातिर हिस्‍ट्रीशीटर है और वर्तमान में उसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। यह कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, पर पुलिस के हाथ कभी नही आ पाता था। मुंबई पुलिस लगातार अशोक को सर्च कर रही थी, पर वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पता लगा कि अशोक एक धार्मिक व्यक्ति भी है और वह सभी धर्मों में सामान विश्वास रखता है तथा इसी कारण अशोक सोमवार को गुरुद्वारा, मंगलवार को हनुमान मंदिर तथा शुक्रवार को माहिम दरगाह में जाता था। बीते मंगलवार को जब अशोक हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए आया, तो पुलिस ने उसको जाल बिछा कर पकड़ लिया। इस प्रकार से अशोक पवार को भगवान में उसकी श्रध्दा ने ही जेल के अंदर पहुंचा दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here