सामने आई लुटेरी दुल्हन, शादी के नाम पर दर्जन भर लोगों को लगा चुकी हैं चूना

0
791
लुटेरी दुल्हन

क्या कोई लड़की एक दर्जन लोगों की पत्नी हो सकती है। हाल ही में एक ऐसी ही लड़की सामने आई है जिसके दर्जन भर पति तो हैं पर वह किसी की पत्नी नहीं है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी लड़की से यहां मिलवा रहें हैं। जिसके दर्जन भर पति तो हैं लेकिन वह किसी की पत्नी नहीं है। असल में यह एक ऐसी लड़की है जिसको आप लुटेरी दुल्हन कह सकते हैं। यह लड़की अलग अलग स्थानों के लोगों से विवाह कर उनको धोखा देकर भाग निकली है। यह लुटेरी दुल्हन जिस किसी से विवाह करती है उसकी संपत्ति को लेकर चम्पत हो जाती थी। हाल ही में इस लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता लगा है कि अलग अलग राज्यों में इसने करीब 11 लोगों से विवाह किया तथा उनको लूटा है।

उत्तराखंड से सामने आई घटना –

उत्तराखंड से सामने आई घटना Image source:

घटना हरिद्वार के पास कलियर क्षेत्र की है। यहां पर इस लुटेरी ने शादी की तथा अपने दूल्हे को लूट कर भाग निकली। बात पुलिस तक पहुंची तो इस युवती तथा इसके गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से पुलिस ने 35 हजार रुपये तथा शादी के जेवरात जब्त किये हैं। इस बारे में एस.पी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि “बीती 6 मई को धनौरी निवासी अशोक कुमार ने कलियर थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर के कडच्छ मोहल्ला के रहने वाले मुकेश कुमार ने उसकी शादी कोटद्वार की रीता नामक लड़की से पक्की कराई थी। अशोक ने कहा कि लड़की का परिवार गरीब है इसलिए मेरी और से ही 50 हजार रुपये लड़की वालों को दिए गए तथा रोशनबाद कोर्ट में विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर दुल्हन के पिता महेंद्र भी शामिल थे। विवाह के बाद रात को दुल्हन पूजा घर से सारे जेवरात लेकर गायब हो गई। सुबह जब दुल्हन का पता नहीं चला तो मुकेश के घर जाना पड़ा, पर वह भी अपने घर से गायब थे। इसके बाद अशोक कुमार ने कलियर थाने में मुकदमा दायर कराया था।”

कई राज्यों में की थी शादी –

कई राज्यों में की थी शादीImage source:

पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने टिबड़ी हरिद्वार क्षेत्र से लड़की तथा उसके चार सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन तथा उसके तीन साथी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के निवासी हैं जबकि एक साथी लाल मंदिर हरिद्वार के पास का है। पुलिस ने इनके पास से अशोक के द्वारा दिए गए 50 हजार में से 35 हजार रुपये तथा विवाह के कुछ गहने बरामद किये गए हैं। पूछताछ में पता लगा है कि यह गिरोह अब तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा झारखंड आदि कई राज्यों में करीब 11 लोगों को शादी के नाम पर चूना लगा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here