धार्मिक स्थानों पर ऐसे लोगों के साथ जाने से करें तौबा

0
274

मस्जिद, गुरुद्वारा, मंदिर और चर्च इन सभी धार्मिक जगहों पर कुछ लोगों के साथ जाने से हमेशा बचना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पास आते ही मन शांत हो जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी बातों और चेहरे पर एक ऐसा तेज होता है जिससे सभी को शांति का एहसास होता है। वहीं इसके विपरीत कुछ लोगों को देखने के बाद मन में अशांति छा जाती है और अशांत मन से खुदा की इबादत भी ठीक ढंग से नहीं हो पाती। इसलिए किसी भी धर्म स्थान पर जाने से पहले याद रखें कि ऐसे व्यक्तियों के साथ वहां पर कभी भी न जाएं।

1. नास्तिक

जो लोग भगवान पर भरोसा ना करते हों उनके साथ इबादत कभी भी नहीं करनी चाहिए। इन लोगों को धर्म ज्ञान और भगवान से कोई मतलब नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति के आस-पास रहने से इबादत में पूरा ध्यान नहीं लग पाता है। इस कारण धर्म स्थानों पर ऐसे व्यक्तियों के साथ बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए।

2. निंदा करने वाले

que-se-dice-de-tu-marca-en-internetImage Source :http://ilvwp.com/

जो व्यक्ति हमेशा किसी न किसी की बुराई करता रहता है उससे थोड़ी दूरी बना लेनी चाहिए। दूसरों की निंदा करना सबसे बुरी आदत है। ऐसे व्यक्ति के साथ रहने से हमारे अंदर की पॉजीटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है। इस कारण ऐसे व्यक्ति से भी दूर रहना चाहिए।

3. लालची

ego-and-moneyImage Source : http://www.ameliosoftware.com/

जो लोग लालची होते हैं वह आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति दुष्ट प्रवृत्ति के होते हैं। इस तरह के लोग हमेशा दूसरों की चीजों को पाने के बारे में ही सोचते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ मित्रता रखने पर सभी अच्छे कर्म समाप्त हो जाते हैं। इसलिए इबादत के दौरान ऐसे लोगों से दूर रहें।

4. ईष्यालु

जो व्यक्ति दूसरों से ईष्या भाव रखते हों और दूसरों की खूबियों से जलते हों ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों से हर समय इस बात का डर रहता है कि वह भी आपको कभी भी धोखा दें सकते हैं। इबाबत करते समय इनसे भी दूरी बनानी चाहिए।

5. क्रोधित

Angry-ManImage Source : http://www.thewhy.com/

हर बात पर बेवजह गुस्सा करने वाले का व्यवहार पशु जैसा हो जाता है। ऐसे व्यक्ति का मन हमेशा ही अशांत रहता है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। इनके पास जाते ही आपका मन भी विचलित हो जाता है। इस कारण ऐसे लोगों के साथ भी इबादत से दूर ही रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here