इस तरह अपने पार्टनर को प्रपोज़ करें बॉलीवुड स्टाइल में

0
646

जब बात प्यार का इज़हार करने की होती है तो लड़के और लड़कियों दोनों का तरीका अलग होता है। किसी को अपने मन की बात कहने के लिए कम हिम्मत जुटानी पड़ती तो किसी को ज्यादा, लेकिन अगर आप अपने प्यार को कुछ ख़ास और सबसे अलग तरह से प्रपोज करना चाहते हैं तो बॉलीवुड स्टाइल को अपनाएं। ऐसा करके आप ना केवल अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं बल्कि ये भी बता सकते हैं कि उनकी अहमियत आपकी ज़िन्दगी में क्या है।

आइए जानते हैं बॉलीवुड स्टाइल से प्रपोज़ करने के तरीकों के बारे में 

सरप्राइज़ दें

bachnaaehaseeno_635587584164656846Image Source :http://www.mindthenews.com/

फिल्म बचना ऐ हसीनों में रणबीर कपूर दीपिका की आंखों पर पट्टी बांधकर एक खूबसूरत जगह पर ले जाते हैं और वहां उनकी आंखों से पट्टी हटा कर उन्हें सरप्राइज़ कर देते हैं और फिर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। क्यों ना आप भी आई लव यू कहने के लिए इस तरीके को अपनाएं।

पब्लिक में प्रपोजल

90f7fd677f2a43179f2e7f4380cb301dImage Source :http://i2.letsw.ch/

आप बॉलीवुड तरीके से अपने प्यार का इज़हार किसी पार्क, मॉल या किसी पब्लिक प्लेस पर कर सकते हैं। जैसे फिल्म दिल चाहता है में आमिर खान ने प्रीती ज़िंटा को प्रपोज़ किया था।

रेडियो पर प्रपोज़ करके स्पेशल फील करवाएं

15084movieImage Source :https://s3.amazonaws.com/

अगर आपके पार्टनर को रेडियो पर गाने सुनना पसंद है तो आप फिल्म सलाम नमस्ते की तरह अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बता सकते हैं। इसके अलावा इस काम के लिए आप म्यूजिक चैनल्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

उनकी फेवरेट डिश बना कर प्रपोज़ करें

big_338748_1411139535Image Source :http://i.ndtvimg.com/

हर शख्स के दिल का रास्ता उसके पेट से ही होकर गुज़रता है। जिस तरह फिल्म दावत-ए-इश्क में आदित्य रॉय कपूर ने परिणीति चोपड़ा को अपने हाथ का बना लजीज खाना खिला कर अपना बना लिया था, आप भी ठीक ऐसा ही करें। उन्हें अपना बनाने के लिए उनकी फेवरेट डिश अपने हाथ से बनाकर उन्हें खिलाएं।

डांस डेट

imageImage Source :http://www.wefornewshindi.com/

आप अपने पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट, पब या डिस्क में जाएं और वहां किसी रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए आई लव यू कहें। इतने रोमांटिक माहौल में वो आपको कभी ना नहीं कह पाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here