तस्वीरों ने मानवता को किया शर्मसार…

0
394

अपने मुंह में मानवता की लाश ढोता यह कुत्ता बता रहा है इंसान की मानवीयता की असली पहचान.. जिसमें एक मां अपने शरीर के अंश को किस तरह से अपने स्वार्थ के पीछे अपने से अलग कर उसकी हत्या कर देती है। और वही एक डॉ. कुछ रकम पाने की लालच में रक्षक से भक्षक बन जाता है।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया एक अजन्में बच्चे का शरीर कुत्ते के मुंह में देखा जा रहा है। काफी वाइरल हो रही है। जो इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं और यह तस्वीर वो संदेश दे रही है कि आज भी स्वार्थ के चलते लोग कैसे अपने गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या कर कचड़े में डाल देते है। ये तस्वीरें उजागर कर रही है देश में चल रहे भ्रूण हत्या के काले धंधे को जिसको बचाने के लिये ना जाने कितने सख्त से सख्त कदम उठाये जा रहे हैं। पर इतने सख्त कदम उठाने के बाद भी लोग अपनी आपसी मिली भगत से इस धंधे को पनपने के लिये मजबूर कर रहे है। जिसकी मिसाल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर सामने आ रहीं ये तस्वीरें बता रही है। जिसमें एक कुत्ता अजन्में बच्चे को अपने मुंह में डाल कर ले जा रहा है।

girl1Image Source :http://img.punjabkesari.in/

इस तस्वीर को देखने से यह पता नहीं चल सका हैं कि यह भ्रूण लड़के का है या लड़की का, लेकिन इंसान की मानवता को शर्मसार करने वाली ये तस्वीरें डॉ. के सफेद कपड़ो की आड़ में उनके काले कारनामों को उजागर कर रही हैं। जिसमें ये डॉ कुछ पैसों की लालच में बेरहमी से कन्या भ्रूण हत्या करने में पीछे नहीं है। तस्वीर में दिखने वाला बच्चा पूरी तरह से विकसित हो चुका है। जो किसी अपने ही मां के धोखे का शिकार हो कुत्ते के मुंह में आने को मजबूर हुआ है।

कहते है मां अपने आंचल के सभी दुख सुख बच्चे पर न्यौछावर कर देती है। पर इस मां की निर्दयता को देख अब एक प्रश्न चिन्ह लग गया है कि मां भी कुमाता हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here