समाज के गंदे कमेंट्स ने उसे लड़के से बना दिया लड़की

0
606

बचपन से आई शारीरिक कमजोरी एक लड़के के लिये उस समय घातक हो गई जब उसे यह पता चला कि उसमें लड़के के नहीं, बल्कि लड़की के अंग विकसित हो रहे हैं। इसे तो समाज भी स्वीकार नहीं करता है, पर इसमें इनका दोष क्या है। ऐसा सवाल तो हर किसी किन्नर के मन में भी उठता है कि क्यों उन्हें हर अधिकारों से दूर कर दिया जाता है। यहां तक कि परिवार के लोग भी उन्हें अपने पास रखने से कतराने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ख्वाहिश के साथ जो कभी सत्यजीत सिंह के नाम से जाना जाता था। जिसे समाज के गंदे कमेंट्स ने लड़के से लड़की बना दिया और सत्यजीत बन गया ख्वाहिश।

उसकी उड़ान काफी ऊंची थी पर समाज के लोगों ने उसके परों को काटकर उसे जमीन पर ला पटका। आज हम बता रहे हैं इसी ख्वाहिश की दर्द भरी कहानी, जिससे समाज को यह सीख मिलनी चाहिए कि किसी सी शारीरिक कमजोरी उसकी तकदीर को कमजोर नहीं कर सकती। अगर हौंसले बुलंद हों तो इंसान अपनी मंजिल पा ही लेता है। ऐसा ही हुआ कुछ ख्वाहिश के साथ….

उसकी-उड़ान-काफी-ऊंची-थी-पर-समाज-के-लोगोंImage Source :http://img.punjabkesari.in/

सत्यजीत (ख्वाहिश का पहले यही नाम था) का जन्म जोधपुर के एक अच्छे परिवार में हुआ था। वह अपने घर का सबसे छोटा बेटा था। जैसे- जैसे सत्यजीत बड़ा हो रहा था वैसे-वैसे उसमें परिवर्तन कुछ अलग तरह के होते जा रहे थे। दसवीं तक सेंट एंस स्कूल में पढ़ाई करने के बाद वो अब लड़कियों के समान हर काम करने लगा। उसके हर काम लड़कियों की तरह होने के कारण वह लोगों के बीच हंसी का पात्र भी बनता था। अपने प्रश्नों को अपने मन में दबाये वो आगे बढ़ने का प्रयास लगातार कर रहा था, पर समाज के लोग उसे आगे बढ़ने से रोक देते। उसका कहना था कि हर लोगों की तरह वो भी सांस लेता है, खाना खाता है। उसने भी एक मां के ही पेट से जन्म लिया है। वो भी एक इंसान है ना कि एलियन तो फिर उसके साथ ऐसा भेदभाव क्यों?

सत्यजीत-ख्वाहिश-का-पहले-यही-नाम-था-का-जन्म-जोधपुर-केImage Source :http://img.punjabkesari.in/

इसी प्रश्न को अपने मन में दबाये सत्यजीत दसवीं तक की पढ़ाई पूरी कर जयपुर चला गया और वहां के किसी ब्यूटी पार्लर में काम कर अपने अधूरे सपनों को साकार करने की कोशिश में लग गया। भले ही वो शारीरिक रूप से कमजोर था, पर सोच उसकी ऊंची थी। वह इन्हीं उड़ानों के साथ एयर होस्टेस बनना चाहता था। इसी बीच जयपुर में रहते हुये उसके संपर्क मुंबई के कुछ लोगों से हो गये, जिसके बाद वो अपनी उड़ानों को छूने के लिये मुंबई जा पहुंचा। वहां जाकर उसे कुछ नये काम भी मिले।

दिल्ली के एक हॉस्पिटल में अपना पूरा ट्रीटमेंट करवाने के बाद सत्यजीत अब पूरी तरह से बन गया है ख्वाहिश। उसकी पहचान अब ख्वाहिश के रूप में की जाती है। वो अब अपनी नई पहचान के साथ टीवी के सीरियल्स में एक्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा डीडी नेशनल और सोनी पल के सीरियल्स में भी वह देखी जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here