ये अशुभ पौधे घर पर लगाने से होती है बड़ी हानि, जाने इनके बारे में

0
1491
पौधे

पौधों को यदि आप अपने घर पर लगाते हैं तो आपका घर सुंदर लगने लगता है। अक्सर लोग अपने घरों में अलग अलग किस्म के पौधे लगाते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में पौधों का होना सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाये रखने में बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा घर पर लगे पौधे हमारे जीवन को भी काफी हद तक प्रभावित करते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर पर लगाए जाने वाले कुछ पौधे जिस प्रकार से शुभ फल देते हैं, उसी प्रकार कुछ पौधे अशुभ फल देने वाले भी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अशुभ पौधों के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जिनको घर पर लगाना अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में भी कुछ ऐसे पौधे हैं तो आपको उनको तुरंत निकाल देना चाहिए। आइये जानते हैं इन नकारात्मक पौधों के बारे में।

1 –  कैक्टस का पौधा

कैक्टस का पौधा Image source:

कैक्टस का पौधा बहुत से लोग अपने घर में लगाए रखते हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि यह पौधा घर की खूबसूरती को बढ़ाता है। वास्तव में इस पौधे को कभी घर में नहीं लगाना चाहिए। कैक्टस एक कटीला पौधा होता है। यदि आप इसको अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। अतः इस पौधे को न लगाना ही उचित है।

2 – बोनसई का पौधा

बोनसई का पौधा Image source:

इस पौधे को भी बहुत लोग अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगा लेते हैं। फेंगशुई के अनुसार आपको इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। यदि आप इस पौधे को अपने घर में लगाती हैं तो आपको अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3 – कपास का पौधा

कपास का पौधा Image source:

कपास का पौधा लोग घर में तो नहीं लगाते लेकिन यह पौधा अक्सर कहीं भी उग जाता है। यदि यह पौधा किसी के घर के आसपास निकल आता है तो उसको वहां से निकाल देना चाहिए। असल में यदि यह पौधा आपके घर के आसपास होता है तो आपके घर में कलह की स्थिति बन जाती है। घर में छोटी छोटी बातों पर झगड़े होने लगते हैं। अतः इस पौधे को घर के पास भी नहीं लगने देना चाहिए।

4 – मेहंदी या इमली का पेड़

 मेहंदी या इमली का पेड़ Image source:

कई बार हम लोग अपने घर पर मेहंदी या इमली का पेड़ लगा लेते हैं। इन दोनों पेड़ों को अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए। यदि आपके घर के आसपास भी ऐसे पेड़ हैं तो उनको वहां से निकाल दें। असल में ऐसा माना जाता है कि इमली तथा मेहंदी के पेड़ पर बुरी आत्माएं वास करती हैं इसलिए इन पेड़ों को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। यदि आपके घर में यहां बताये पेड़ों में से कोई भी पेड़ है तो उसको वहां से हटा दें तथा अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here