अपनी कार में गलती से भी न रखें यह चीज, हो सकती है बड़ी दुर्घटना

0
444
कार

वर्तमान में गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में बहुत सी चीजों का ध्यान रखना जरुरी हो जाता है। इस समय इंसान समेत पशु-पक्षी भी गर्मी से त्रस्त हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहें हैं जिनके कारण वह तरह तरह की दुर्घटनाओं के शिकार बनते चले जा रहें हैं। असल में कभी कभी कुछ छोटी मोटी चीजें ही हमारे जीवन के लिए खतरनाक बन जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों का ध्यान दिलाएंगे जिनकी और अक्सर हमारा ध्यान नही जाता है और यही आगे चलकर दुर्घटना की वजह बनती है। इन बातों को जानकर आप अपने जीवन को दुर्घटना से बचा सकते हैं। आज हम आपको जिन चीजों के बारे में बता रहें हैं। अक्सर आप इन चीजों को अपनी कार में रखकर छोड़ देते हैं। ये चीजें कितनी खतरनाक हो सकती हैं। आपको इस बात का अंदाजा नहीं है। आपको बता दें कि इन चीजों की वजह से आपकी कार में ब्लास्ट तक हो सकता है।

गाड़ी के डैशबोर्ड पर न रखें डियोडरेंट –

गाड़ी के डैशबोर्ड पर न रखें डियोडरेंटImage source:

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति यह समझा रहा है कि आपको किन किन वस्तुओं को अपनी कार में नहीं रखना चाहिए। इस वीडियो में एक व्यक्ति कार के अंदर बैठा हुआ दिखाया गया है। इस कार का डैशबोर्ड काफी तहस नहस हुआ दिखाई पड़ रहा है। यह युवक बताता है कि वह अपनी कार को सही से पार्किंग में खड़ी करके अपने काम के लिए गया था लेकिन बाद में आने पर उसकी कार ऐसी अवस्था में मिली। पहले इस शख्स को लगा की यह काम किसी चोर ने किया है लेकिन बाद में उसको पता लगा कि उसने अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड पर डियोडरेंट की शीशी रखी हुई थी और गाड़ी को धूप में पार्क किया था।

ज्यादा गर्मी के कारण डियोडरेंट की शीशी गाड़ी के अंदर ही ब्लास्ट हो गई। यह शख्स वीडियो में बताता है कि आप इस प्रकार की कोई चीज अपनी गाड़ी में न रखें जोकि इंफ्लेमेबल हो। यह शख्स इस बात को भी बताता है कि गर्मी के दिनों में गाड़ी के टायरों में हवा थोड़ी कम रखनी चाहिए। इससे गाड़ी के टायर में पंचर आदि का खतरा नहीं रहता है। इस प्रकार से यदि आप इन 2 चीजों को गर्मी के मौसम में अपनी गाड़ी में नहीं रखेंगे तो आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। आप भी इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

Video source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here