मोदी कुर्ता- देशी फैशन का नया रूप

0
1296

देखा जाए तो कुर्ता भारत के पहनावे में पुरातन समय से ही जुड़ा हुआ है, पर आज के समय में एक नया कुर्ता काफी प्रचलित हो रहा है जिसका नाम है “मोदी कुर्ता”। मोदी कुर्ता हालांकि किसी प्रकार का नया कुर्ता नहीं है, बस अभी तक चले आ रहे कुर्ते की स्लीव्स को आधा कर दिया गया है। मोदी कुर्ता असल में देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहनावे से लिया गया है। यह कुर्ता आज देश ही नहीं, विदेशों में भी काफी फेमस हो रहा है। आजादी के आंदोलनों के दौरान और उसके बाद में जिस प्रकार पं. जवाहर लाल नेहरू की जैकेट “नेहरू कट” काफी फेमस हुई थी, उसी प्रकार से आज “मोदी कुर्ता” देश विदेश में काफी फेमस हो रहा है।

मोदी कुर्ता और फैशन-

मोदी कुर्ता आज के समय में न सिर्फ आमतौर पर पहने जाने वाले कुर्तों के जैसा ही माना जाता है, बल्कि यह फैशन सिंबल भी बन चुका है। मोदी कुर्ते को आज आप नॉर्मल व्यक्ति से लेकर वीआईपी लोगों तक को पहने देख सकते हैं। मोदी कुर्ते को लोग अब फैशन के तौर पर बहुत ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इसीलिए अब बहुत सी कपड़े बनाने वाली कंपनियां भी मोदी कुर्ता बना रही हैं और बाजार में लगातार अपने स्टोर्स खोल रही हैं।

1Image Source: http://images.indiatvnews.com/

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1989 से जैकेट और कुर्ते बनाने वाली प्रसिद्ध संस्था जेड ब्ल्यू ने अपना 21वां बिक्री केंद्र जयपुर में खोल लिया है। इस संस्था के प्रबन्ध निदेशक बिपिन चौहान हैं। वे 1989 से ही मोदी के लिए कुर्ते सिलते आ रहे हैं।

मोदी कुर्ते की अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि –

मोदी कुर्ते की प्रसिद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अमेरिका के तीन बड़े प्रकाशनों टाइम, न्यूयॉर्क टाइम्स व वॉशिंगटन पोस्ट ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के परिधानों की जमकर तारीफ़ की थी। अखबारों की इन खबरों में “मोदी कुर्ते” की काफी चर्चा की गई थी। इसके अलावा अमेरिका के प्रेसिडेंट ओबामा ने भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ भोज के दौरान कहा था कि “वह मोदी कुरता पहनना चाहते हैं”। भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन में अफ्रीका से आये लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भोज दिया था, जिसमें सभी अफ्रीका से आये लोग “मोदी कुर्ते” के परिधान में दिखाई दिए।

cImage Source: http://i.ndtvimg.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here