करिश्मा: तीन दिनों तक व्हेल के पेट में जीवित रहा यह शख्स

0
505

कहते हैं खुदा के करिश्मे के आगे हर चीज मुमकिन है। कभी कभार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जिसके बारे में जानकर ही हैरानी होने लगती है कि क्या ऐसा वाकई सच में हो सकता है, लेकिन ऊपर वाले के आगे कायनात की हर चीज संभव है। ऐसा ही एक मामला स्पेन में सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो व्हेल के पेट के अंदर तीन दिनों तक रहा और फिर भी जिंदा निकल कर आ गया। इस व्यक्ति की बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया है।

पूरी कायनात में खुदा के करिश्मे के किस्सों की भरमार है, लेकिन कुछ मामले जब सामने आते हैं तो पूरी तरह से हैरान ही कर देते हैं। स्पेन में भी एक ऐसे ही मामले के उजागर होने से सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं। यहां के एक मछुआरे का कहना है कि वो तीन दिन और तीन रातों तक व्हेल के पेट में ही रहा। अगर यह बात सच है तो वो वापस कैसे आया यह बात भी बड़ा सवाल है।

यह है पूरा मामला-

1Image Source: http://i.livescience.com/

क रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन में रहने वाले 56 वर्षीय स्पेनिश मछुआरे लुइगी माक्र्वेज हर दिन की तरह ही समुद्र में मछलियां पकड़ने के लिए गया था। उसके समुद्र में जाने के बाद अचानक तूफान आ गया। इस तूफान में मछुआरे की नाव लापता हो गई। इसके बाद कोस्ट गार्ड की टीम ने इस मछुआरे को ढूंढ़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन उसका इस अभियान में कोई पता नहीं चला पर बाद में वह अचानक मिल गया। जब उससे पूछा गया कि वो इतने दिनों तक कहां था, तब उसने बताया कि वो समुद्र में डूब गया था। इसी बीच एक व्हेल ने उसे निगल लिया और वह तीन दिनों और तीन रातों तक व्हेल मछली के पेट में ही रहा। सबसे मुश्किल बात यह थी कि वह व्हेल के पेट में भी जीवित रहा। वहां पूरा अंधेरा था। उसके अंदर व्यक्ति को ठंड लग रही थी। उसने बताया कि व्हेल के पेट में वह मछलियों की वजह से ही जीवित रहा। व्हेल जिन भी मछलियों को खाती थी वह उन्हीं मछलियों का सेवन करता था। साथ ही घड़ी की लाइट से उसे सब कुछ दिखता था। अंत में वह पानी की एक धार के साथ व्हेल के पेट से बाहर आ गया। इस मुछआरे की पत्नी भी अपने पति को जीवित पाकर बेहद ही खुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here