इन 7 रोमांटिक स्थानों पर अपनी छुट्टियों को बनाएं खास

0
413

जैसे ही छुट्टियां आती हैं हर कोई यही सोचता है कि वो कहां जाए। अगर कुछ पल के लिए आप सोच भी लें कि आप कहां जाएं तो आप वहां जाकर खुश नहीं हो पाते क्योंकि आपको उस स्थान के बारे में कुछ भी नहीं पता होता है। वैसे अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आपको हमेशा ऐसे स्थानों का चुनाव करना चाहिए जो रोमांच से भरे हों तथा वहां जाकर आप अपने दोस्तों के साथ मजे कर सकें। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने की सोच रहे हैं तो हमेशा एक ऐसे स्थान का ही चुनाव करें जो काफी रोमांटिक हो।

जब भी पार्टनर के साथ छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का विचार करें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप जिस स्थान का चुनाव करें उसके बारे में आपको थोड़ा बहुत जरूर ज्ञान हो। वैसे भी जब पार्टनर के साथ घूमने की बात आती है तो उसका मजा ही अलग होता है और ऐसे में हमारे लिए वो छुट्टियां सबसे ज्यादा खास और यादगार होती हैं। अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और आप हनीमून पर जाने का विचार कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि आप आखिर कहां जाएं तो आज हम आपके लिए विश्व के कुछ ऐसे रोमांटिक स्थान लेकर आए हैं जिसके बारे में जान कर आप खुश हो जाएंगे। ये सारे स्थान बहुत ही सुन्दर हैं और यहां जा कर आपका प्यार और भी मजबूत हो जाएगा।

1. इटली का शहर वेरोना- इटली का नाम जैसे ही आता है हर कोई इस शहर की सुन्दरता में ही खो जाता है। इटली की गलियां हों या यहां के मकान सभी अपने अन्दर एक अलग ही खूबसूरती को लिए हुए हैं। जिसे देख कर कोई भी इनका दिवाना हो जाता है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि शेक्सपियर को अपनी कहानियों के लिए जो भी प्रेरणा मिलती थी वो वेरोना को देख कर ही मिलती थी। हनीमून पर जाने के लिए यह सबसे अच्छा स्थान है।

1Image Source: https://i.ytimg.com/

2. फ्रांस का शहर पेरिस- अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आप पेरिस भी जा सकते हैं। यहां आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा। अगर बात करें इस शहर में देखने के लिए सबसे खूबसूरत स्थानों की तो आप द एफिल टावर और आर्क दे ट्रिम्फ जा सकते हैं। ये दोनों ही स्थान बहुत खूबसूरत हैं। ये दो स्थान आपकी याद में ऐसे बस जाएंगे कि आप इन्हें देखने के लिए बार-बार यहां आना चाहेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो लग्जमबर्ग गार्डन या जार्दिन द लग्जमबर्ग भी देख सकते हैं। ये दोनों ही स्थान अपनी खूबसूरती और रोमांस के लिए जाने जाते हैं।

2Image Source: https://www.cpp.edu/

3. कनाडा का वैनेकूवर- कनाडा भी काफी सुन्दर स्थानों में से एक है। वैसे तो कनाडा जाने के लिए लोग अक्सर स्प्रिंग के मौसम को बहुत अच्छा मानते हैं। स्प्रिंग के समय ये शहर बहुत ही सुन्दर लगता है। अगर आप अपने हनीमून के लिए यहां जाएं तो आपको यहां भी बहुत अच्छा लगेगा। इतना ही नहीं रात के समय अपने पार्टनर के साथ कनाडा के रस्तों पर घूमने का मजा ही कुछ और है। इतना ही नहीं उस पल को आप कभी भी नहीं भूल पाएंगे।

3Image Source: https://freddyfoxphoto.files.wordpress.com/

4. स्पेन का शहर अल्हाम्ब्रा- ये शहर प्यार करने वालों के लिए सबसे अच्छा है तथा हनीमून पर जाने के लिए तो यह सबसे अच्छा स्थान है। इस शहर में देखने के लिए वैसे तो बहुत कुछ है लेकिन यहां के प्राकृतिक नजारे देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस शहर में आपको कई तरह के जंगल देखने को मिलेंगे जहां अगर आप घूमने जाएं तो आपको वहा अनेकों प्रकार के पक्षी भी देखने को मिलेंगे। इस शहर तक जाने के लिए आप बार्सिलोना और मैड्रिड से ट्रेन लेकर खूबसूरत वादियों का मजा लेते हुए भी जा सकते हैं।

4Image Source: http://www.spain-holiday.com/

5. ब्रिटेन का शहर लंदन- ब्रिटेन के विषय में तो ये ही कहा जाता है कि ये शहर घूमने के लिए सबसे अच्छा है। इस शहर में ऐसे बहुत से स्थान हैं जो आपने कभी नहीं देखे होंगे तथा साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आपको हैरान कर देंगी। वैसे अगर आप कम समय में पूरे शहर को देखना चाहते हैं तो आप लंदन आई का प्रयोग कर सकते हैं। यहां से आपको पूरे शहर की सुन्दरता एक ही स्थान से दिख जाएगी।

5Image Source: http://images5.fanpop.com/

6. कैलिफोर्निया का शहर सैन फ्रांसिस्को- इस शहर के विषय में भी ये ही कहा जाता है कि ये शहर प्यार करने वालों का ही शहर है। यहां आपको हर स्थान पर प्यार का ही अहसास होगा। वैसे तो यहां भी देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन ऑगस्ट रोडिन और इस शहर में जगह-जगह बनी कलाकृतियों कुछ ऐसी हैं जिन्हें देख कर हर किसी को खुशी मिलती है। इतना ही नहीं यहां बनायी गई हर इमारत भी बहुत खूबसूरत है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाते हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि आपने यहां आकर किसी तरह की गलती की है।

6Image Source: http://www.tapeciarnia.pl/

7. ऑस्ट्रेलिया का वाइटसनडेज- वाइटसनडेय एक द्वीप है। इस द्वीप को अक्सर हनीमून पर जाने के लिए लोग बहुत पसंद करते हैं। चारों तरफ समुंद्र से घिरा ये द्वीप अपने आप में ही बहुत सुन्दर है तथा यहां आपके रहने का भी उचित प्रबंध किया जाता है। अगर आप एक हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आप यहां जा सकते हैं। ये सबसे अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन है। इस द्वीप के साथ आपको यहां और भी कई तरह के द्वीप देखने को मिलेंगे जिनमें से लींडमेन द्वीप को भी काफी पसंद किया जाता है।

7Image Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here