जानें क्यों पुरुष कमिटमेंट करने से हटते है पीछे?

0
663

जहां पुरुष के लिए प्यार में पड़ना जितना आसान होता है तो वहीं लड़कियों को दस बार सोचना पड़ता है। लड़के प्यार में जल्दी पड़ तो जाते है लेकिन जब बात कमिटमेंट की आती है तब लड़के पीछे हट जाते है। अधिकतर रिश्तें इसलिए टूटते है क्योंकि लड़के अपने प्यार को लेकर असमंजस में रहते है लेकिन हर केस में अलग वजह होती है कुछ लड़के नाकारात्मक सोच के चलते भी कमिटमेंट करने से बचते है। लड़कियां लड़कों की इन आदतों से ही परेशान रहती है और उनके लिए भी यह एक सवाल बनकर ही रह जाता है। तो हम आपको बता दें कि असुरक्षा और डर के अलावा भी कई कारण है जिसकी वजह से पुरुष कमिटमेंट करने से बचते है। चलिए जानते है उन कारण के बारे में…

• कमिटमेंट बन जाता है लड़कों के लिए फोबिया- कई पुरुषों को कमिटमेंट शब्द से ही फोबिया होता है दरअसल उन्हें लगता है कमिटमेंट करने से वो बंध जाएंगे।

know why men are scared of commitments1Image Source:

• जिम्मेदारी से डरते है- कई पुरुष ऐसे भी होते है जिन्हें जिम्मेदारियां बोझ लगती है और उन्हें आजादी से जीना पसंद होता है। उनका मानना होता है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां उसके कंधे पर आ जाएंगी। जिसके चलते वो अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

know why men are scared of commitments2Image Source:

• आजादी का खतरा- हर किसी को अपनी आजादी प्यारी होती है लेकिन पुरुषों की सोच इस मामले में अलग होती है। उन्हें इस बात की चिंता सताती है कि शादी के बाद वो रातभर अपने दोस्तों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। इसी के साथ उनके मस्ती भरे दिन गायब हो जाएंगे, जिसकी वजह से वो शादी से कतराते है।

know why men are scared of commitments3Image Source:

• कुछ प्राथमिकता के चलते- कुछ पुरुष बेहद ईमानदार होते है उनके लिए उनकी कुछ और ही प्राथमिकता होती है। जिसके चलते वो किसी लड़की से कमिटमेंट करना सही नहीं समझते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here