ये 5 वस्तुएं आपके घर में लाती है अथाह धन, जानिये इनके बारे में

0
533
Know about the 5 things can bring a lot of money at home cover

आज के समय में धन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आज पैसा कमाने के लिए लोग हरसंभव मेहनत करते हैं। अपने घर को छोड़ कर दूर जाते हैं ताकि उनको रोजगार मिल सके। कभी कभी ऐसा भी देखा जाता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों के घर में हमेशा पैसे की कमी बनी रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हम आपको यहां कुछ ऐसी प्रभावशाली वस्तुओं के बारे में बताएंगे, जो आपके घर में पैसे की कमी को दूर कर देती हैं। आइये जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में।

1 – शालिग्राम –

Know about the 5 things can bring a lot of money at home 1image source:

शालिग्राम शिवलिंग की आकृति का ही होता है। बहुत से लोग अपने घर के पूजा स्थल में इसको रखते हैं। सामान्यतः यह काला होता है पर इसके अलावा यह भूरा, नीला तथा ज्योति युक्त भी होता है। शालिग्राम भगवान विष्णु का ही प्रतीक माना जाता है। जिस घर में इसका पूजन किया जाता है वहां देवी लक्ष्मी सदैव वास करती हैं। इस प्रकार के घर में पैसे कोई कमी नहीं आती है।

2 – लघु नारियल –

Know about the 5 things can bring a lot of money at home 2image source:

लघु नारियल का प्रयोग भी घर में पैसे की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। आप लघु नारियल को लाल कपडे में लपेट कर अपने घर में उस स्थान पर रख दें, जहां आप अपना पैसा रखते हैं। इसके बाद दीपावली के 2 दिन बाद उस नारियल को निकाल कर किसी नदी अथवा तालाब में प्रवाहित कर दें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर में सदैव बनी रहती है।

3 – पिरामिड

Know about the 5 things can bring a lot of money at home 3image source:

असल में पिरामिड उत्तर-दक्षिण अक्ष पर स्थित होता है। इस कारण से ही यह अंतरिक्ष की सभी ज्ञात अज्ञात ऊर्जा को अपने में समाहित करके आपके घर में ऊर्जापूर्ण वातावरण का निर्माण करता है। इसको आप बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं। यह आपके घर में धन की कमी के अलावा अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

4 – लाजावर्त मणि –

Know about the 5 things can bring a lot of money at home 4image source:

यह मणि नील-श्याम रंग की होती है तथा इस पर स्वर्णिम छींटे होते हैं। यह बहुत दुर्लभ होती है पर इसको धारण करने से कीर्ति, यश तथा धन आदि में वृद्धि होती है। इसको मंगलवार के दिन विधिवत रूप से धारण किया जाता है।

5 – तोते की प्रतिमा या तस्वीर –

Know about the 5 things can bring a lot of money at home 5image source:

तोता असल में वफादारी, प्रेम तथा लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। चीनी वास्तुशास्त्र अनुसार यदि आप तोते की प्रतिमा या तस्वीर अपने घर में लगाते हैं तो यह आपके घर की सभी समस्याओं को ख़त्म कर देता है। असल में तोते का चित्र या प्रतिमा पांच तत्वों में संतुलन स्थापित करती है। जिस तत्व की कमी आपके घर में होती वह इससे पूरी हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here