पार्टनर और आपके बीच के ऐज गैप से जानें आपका रिलेशनशिप कितने समय तक चलेगा

0
984

शादी का फैसला एक ऐसा फैसला होता है, जिसके बारे में हमें काफी सोच समझकर निर्णय करना होता है, यह फैसला आप एकदम से नहीं कर सकते हैं। आपको एक इंसान के साथ रहने के लिए उसके बर्ताव, पसंद नापसंद के बारे में सारी बाते पता होनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता लंबे समय तक टिकता है। इतना ही नहीं आप दोनों के बीच होने वाला ऐज गैप भी यह बताता है कि आपका रिश्ता कितने समय तक टिकने वाला है। जी हां, ऐज गैप भी आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है और आपके रिश्ते की लाइफ लाइन को यही दर्शाता है।

age gap couples1Image Source:

आपने कई बार यह देखा होगा कि दूल्हा 50 का होता है और दुल्हन 22 साल की। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप दोनों के बीच का ऐज गैप बताता है कि आपके बीच का रिश्ता कितने समय तक चलने वाला है। हाल में इमोरी विश्वविद्यालय के एक शोध में इस बात की जानकारी प्राप्त हुई कि कपल्स के बीच कितना ऐज गैप होना चाहिए। यह शोध एंड्रयू फ्रांसेस और हयूगो मिआलोन के द्वारा किए गए है। इस शोध में 3000 कपल्स ने हिस्सा लिया और उन्हीं पर यह शोध किया गया।

age gap couples2Image Source:

इस शोध में यह पता लगा कि कपल्स के बीच में कितना ज्यादा गैप होगा, उनका रिश्ता टूटने की संभावना अधिक होती है। इस शोध के मुताबिक अगर कपल्स में 5 साल तक का गैप है तो उनकी शादी टूटने की संभावला 18 प्रतिशत बढ़ जाती है। अगर उम्र में 10 साल का अंतर हो तो शादी के टूटने के आसार 39 प्रतिशत बढ़ जाते हैं। यह फांसला अगर 20 साल या उससे अधिक हो तो ऐसे में 95 प्रतिशत तक शादियों के टूटने का खतरा होता है। आखिर में अगर कपल्स के बीच का गैप एक से दो साल तक हो तो ऐसे में शादी के टूटने की संभावना 3 प्रतिशत ही रहती हैं।

बरहाल ऐसा हर एक केस में हो, ऐसा नहीं कहा जा सकता है, लेकिन आकंडे़ और शोध यही कहते हैं। अगर पार्टनर्स के बीच अच्छी समझ हो तो यह शोध वहां काम नहीं करता है।

age gap couples3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here