ये हैं दुनिया के सबसे गर्म इलाक़े

0
441

देश में ऐसे कई स्थान हैं जो अभी से सूखे की मार झेल रहे हैं। महाराष्ट्र के लातूर जैसे इलाके में तो लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। दूसरी ओर तेलंगाना, राजस्थान और एमपी में भी यही स्थिति है। आज हम आपको बता रहे हैं देश और दुनिया के कुछ ऐसे स्थान के बारे में जहां गर्मी के कारण जीवन बहुत ज्यादा कठिन रहता है।

1-खजुराहो, खरगौन-

tourism-journey-khajuraho-mp-passion-of-stones-news-hindi-india-59890Image Source :http://www.palpalindia.com/

वर्तमान समय में खुजराहो का तापमान बहुत ज्यादा गर्म है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड हेरिटेज के अनुसार खुजराहो एमपी में सबसे गर्म स्थानों के लिए जाना जाता है। यहां पर अधिकतम पारा 47 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस मौसम में एमपी के ही शहर खरगौन का पारा भी 47 से 48 के मध्य पहुंच जाता है। वर्तमान में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की शुरूआत हो गई है। इसलिए वहां जाने से पहले अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें।

2- डैथ वैली, अमेरिका –

dsc_0926Image Source :https://anotherheader.files.wordpress.com/

यह रेगिस्तान है जो कि अमेरिका में स्थित है। इस रेगिस्तान का अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री रहा है। यहां पर प्रत्येक साल सिर्फ 5 सेमी वर्षा होती है। इसलिए यहां पर आपको कहीं भी पानी नहीं मिलेगा। यह सारा स्थान “डेथ वैली” के नाम से मशहूर है।

3-घदामेस, लीबिया –

DSC_66502009Image Source :http://3.bp.blogspot.com/

घदामेस लीबिया में स्थित है और ये विश्व के सबसे ज्यादा गर्म स्थानों में गिना जाता है। यहां का तापमान पूरे साल 50 डिग्री के आस-पास रहता है। करीब 10 हज़ार लोग इस जगह पर रहते हैं।

4- क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया –

outback-queensland-featureImage Source :http://cdn.blog.queensland.com/

यह ऑस्ट्रेलिया का एक स्थान है। यहां पर वर्ष 2003 के दौरान बहुत ज्यादा गर्मी और सूखा पड़ा था। उस समय नासा ने यहां का तापमान 69.3 रिकॉर्ड किया था। इस जगह को बेडलैंड भी कहा जाता है।

5- रेंटचिंटल, आंध्रप्रदेश –

Arthunkal-ChurchImage Source :http://cityguide.ibphub.com/

रेंटचिंटल आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में है और भारत के सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में से एक है। 2012 में यहां सबसे ज्यादा तापमान 52 डिग्री मापा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here