गाय को घर में रखने से दूर होती है कई समस्याएं

0
415
गाय

 

गाय को सबसे पवित्र जंतु माना जाता है। कहा जाता है इसके शरीर में सभी देवताओं का वास होता है। आज हम आपको बता रहें हैं गाय के संबंध में वे बातें जिनको बहुत कम लोग जानते हैं, साथ ही गाय से जुड़े वे उपाय जो आपके जीवन की सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। जी हां, गाय को इसलिए ही सनातन धर्म में अति पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह साक्षात् जीवित देवता का प्रतीक स्वरूप होती है। गाय हमेशा मानव को कुछ न कुछ देती ही है, लेती कुछ नहीं इसलिए इसको सनातन धर्म देवता अर्थात् “देने वाला” की श्रेणी में रखता है। आज हम आपको गाय से जुड़े कुछ सरल तथा प्रभावशाली उपायों को बता रहें हैं जिनको अपना कर आप अपने जीवन की हर समस्या से निजात पा सकती हैं, तो आइए जानते हैं गाय से जुड़े ये उपाय।

गायImage Source: 

1 – सबसे पहले हम आपको बता दें कि जिस किसी घर में गाय का निवास होता है अर्थात् जिस घर में गाय पाली जाती है, वहां का वास्तुशास्त्र स्वयं ही सही हो जाता है। असल में जीवन में कई समस्याएं वास्तु की गड़बड़ी से भी आती हैं। यदि ऐसा हो तो प्रभावित व्यक्ति को घर में गाय को अवश्य पालना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी तथा जीवन सही गति से चलने लगेगा।

2 – पितृदोष जिस किसी के जीवन में होता है उसका जीवन स्वयं ही संघर्षमय बन जाता है। जीवन में सभी ओर से परेशानी तथा संघर्ष की परिस्थितियां बनने लगती हैं। ऐसे अवसर पर पितृदोष को समाप्त करना जरूरी हो जाता है। आपको हम बता दें कि जो व्यक्ति प्रतिदिन या हर अवमास्या को गाय को रोटी या चारा अथवा गुड़ खिलाता है, उस पर कभी पितृदोष का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और उसका जीवन शांति तथा आनंद से भरा रहता है।

गायImage Source: 

3 – गाय के घी का खाने तथा पूजन में प्रयोग करने से जीवन में शांति आती है तथा स्वास्थ्य का आनंद मिलता है। आपको हम बता दें कि गाय के घी को ‘आयुर्व घृतम्’ भी कहा जाता है यानि गाय के घी को खाने से आपकी आयु बढ़ती है तथा आप स्वस्थ भी रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here