अशोक के वृक्ष की पूजा से पाएं लक्ष्मी का भंडार

0
542

अशोक का पेड़ शीतलता प्रदान करता है। इसी कारण आयुर्वेद में भी इसका उपयोग किया जाता है। अपनी इन्हीं विशेषताओं और धार्मिक महत्व के कारण हिन्दू समाज में यह काफी लोकप्रिय एवं लाभकारी माना जाता है। इस वृक्ष पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है और इसी वजह से अशोक के पेड़ को पवित्र मानकर इसे पूजा जाता है। सभी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस स्थान पर अशोक का पेड़ रोपित होता है वहां पर कभी किसी प्रकार का शोक व अशान्ति नहीं रहती। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी इसके बहुत से लाभ हैं।

Cover-pageImage Source: http://2.bp.blogspot.com/

1. जिस प्रकार से पीपल की पूजा करने पर सभी दुख दर्द व रोग मुक्त होते हैं उसी प्रकार से अशोक के पेड़ पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से हर महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखी और संपन्न रहता है। पति, पत्नी दोनों में प्रेम बढ़ता है। साथ ही उनकी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है।

2. अशोक के वृक्ष का असर दिशा के अनुसार होता है। माना यह जाता है कि जिस घर में अशोक वृक्ष उत्तर दिशा में लगा होता है वहां पॉजिटिव एनर्जी आती रहती है और सुख, शन्ति एवं समृद्धि अपना स्थायी बसेरा बना लेती है।

03 (1)Image Source: https://c1.staticflickr.com

3. अशोक के वृक्ष की पूजा का असर ज्यादातर शुक्रवार को होता है। इस दिन जो व्यक्ति अशोक वृक्ष के नीचे घी और कपूर मिलाकर दीप दान करता है उस पर कभी भी कोई नकारात्मक शक्ति अपना प्रभाव नहीं डाल सकती।

4. अशोक के वृक्ष की पूजा प्रतिदिन करने से घर पर लक्ष्मी जी का वास होता है। घर की दरिद्रता दूर होती है। परिवार के सभी सदस्यों को अशोक पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे उन पर आने वाले संकट टल जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

Puja-ki-ThaliImage Source: https://c2.staticflickr.com

5. अपने घर की बरक्कत पाने के लिए किसी भी शुद्ध मुहूर्त में अशोक वृक्ष की जड़ को निकाल लें। जड़ को निकाल उसे स्वच्छ जल अथवा गंगा जल से शुद्ध करके पूजा स्थल में रखें और मां दुर्गा के मन्त्र से 108 बार जाप करें। इसके बाद इस मूल जड़ को लाल कपड़े या लाल धागे में शरीर पर धारण करने से कार्यो में शीघ्र ही सफलता मिलने लगती है।

6. अशोक वृक्ष के फलों को मंगलवार को तोड़कर हनुमान जी को चढ़ाएं, मंगल ग्रह की अशुभता शांत होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here